बेटी के क्लासमेट पर इस वजह से भड़की स्मृति ईरानी, लिखी झन्नाटेदार बात
स्मृति ईरानी ने अपनी बेटी की उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए कहा कि वो मुकाबला करेगी। मेरी बेटी एक अच्छी खिलाड़ी है।
स्मृति ईरानी ने अपनी बेटी की उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए कहा कि वो मुकाबला करेगी। मेरी बेटी एक अच्छी खिलाड़ी है।
केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी अपनी बेटी का स्कूल में मजाक उड़ाये जाने पर गुस्सा हो गई हैं, उन्होने अपनी बेटी को स्कूल में अपमानित किये जाने के बाद शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक बेहद कड़ा पोस्ट लिखा है। उन्होने लिखा कि मैंने कल अपनी बेटी की एक सेल्फी डिलीट कर दी, क्योंकि ए झा नाम की एक मूर्ख कक्षा में उसके लुक को लेकर उसका मजाक उड़ाया जा रहा था।आंसू नहीं देख सकती थी
केन्द्रीय मंत्री ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि उनकी बेटी ने उनसे पोस्ट डिलीट करने को कहा, जिसके बाद उन्होने पोस्ट डिलीट कर दिया, मैंने उनकी बात इसलिये मान ली, क्योंकि मैं उनकी आंसू नहीं देख सकती थी,
हालांकि स्मृति ईरानी ने लिखा कि उन्होने महसूस किया, कि पोस्ट डिलीट करने से गलत व्यक्ति को ताकत मिली।
मुकाबला करेगी
स्मृति ईरानी ने अपनी बेटी की उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए कहा कि वो मुकाबला करेगी। मेरी बेटी एक अच्छी खिलाड़ी है, वह लिम्का बुक्स की एक रिकॉर्डधारी,
कराटे में ब्लैक बेल्ट है इसके साथ ही उन्हें विश्व चैपियनशिप में दो बार कांस्य पदक भी मिल चुका है।
बहुत ही सुंदर बेटी
केन्द्रीय मंत्री ने अपनी बेटी की तारीफ करते हुए लिखा कि वो बहुत ही प्यारी बेटी है और हां बहुत सुंदर भी है। आखिर में उन्होने दिल के आकार का इमोजी लगाते हुए लिखा तुम जितना भी परेशान करो,
वह मुकाबला करेगी, वह जोइश ईरानी है और मुझे उनकी मां होने पर गर्व है।


