जो काम राहुल गांधी 15 साल में नहीं कर सके, वो पहले ही साल में करने जा रही हैं स्मृति ईरानी

स्मृति ईरानी ने जब अमेठी में घर बनवाने की घोषणा की, तो यूपी के डिप्टी सीएम और पीडब्लयूडी मंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी वहां मौजूद थे।

स्मृति ईरानी ने जब अमेठी में घर बनवाने की घोषणा की, तो यूपी के डिप्टी सीएम और पीडब्लयूडी मंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी वहां मौजूद थे।

केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने लोकसभा चुनाव में अमेठी से राहुल गांधी को हराया, चुनाव जीतने के बाद फिर से एक बार वो अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे पर है। इस दौरान उन्होने एक ऐसा ऐलान किया, जिसकी खूब चर्चा हो रही है। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि वो अमेठी में अपना घर बनवाएगी, आपको बता दें कि राहुल गांधी 15 साल अमेठी से सांसद रहे, लेकिन इसके बावजूद उन्होने वहां ना कोई घर खरीदा और ना बनवाया, वो गेस्ट हाउस में रहते थे।

अतिथि नहीं रहूंगी 
स्मृति ईरानी ने जब अमेठी में घर बनवाने की घोषणा की, तो यूपी के डिप्टी सीएम और पीडब्लयूडी मंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी वहां मौजूद थे,
पूर्व एक्ट्रेस ने कहा कि गौरीगंज में उन्होने अपने मकान के लिये प्लॉट भी देख दिया है, जल्द ही अमेठी में उनका स्थायी मकान होगा, जो सबके लिये खुला रहेगा, अब मैं यहां अतिथि बनकर नहीं रहूंगी।

राहुल गांधी पर निशाना 
केन्द्रीय मंत्री ने अपने दो दिवसीय अमेठी दौरे के पहले दिन जनसभा में कांग्रेस अध्यक्ष पर भी जमकर निशाना साधा, उन्होने कहा, कि नामदार यहां से सांसद चुने जाने के बाद 5 साल तक लापता रहते थे,
अमेठी की जनता उन्हें चिराग लेकर यहां से दिल्ली तक ढूंढती थी, फिर भी वो कहीं नहीं मिलते थे।

सबके लिये काम करुंगी
स्मृति ईरानी ने कहा कि अमेठी की जनता के फैसले की गूंज पूरी दुनिया सुन रही है। अमेठी ने नामदारों की विदाई कर विकास को चुना है। एक सामान्य परिवार के सदस्य को अमेठी की जनता ने मौका दिया है,
इसलिये पूरी ईमानदारी से सेवा करुंगी। साथ ही स्मृति ने ये भी कहा कि जिन लोगों ने कांग्रेस को वोट दिया था, उनका भी काम करुंगी, किसी के साथ किसी तरह  के भेदभाव नहीं होगा।