गर्मियों के लिये आ चुका है ये खास AC, कभी नहीं देना होगा बिजली बिल
सोलर एसी बनाने वाली कंपनियों का दावा है कि ये सभी मौसम में काम करता है, खास बात ये है कि इसका मेटेनेंस भी बिल्कुल कम होता है
सोलर एसी बनाने वाली कंपनियों का दावा है कि ये सभी मौसम में काम करता है, खास बात ये है कि इसका मेटेनेंस भी बिल्कुल कम होता है।
उत्तर भारत समेत कई राज्यों में गर्मी ने परेशान कर रखा है, ऐसे में कई लोग एसी खरीदने की भी सोच रहे होंगे, हालांकि जिन लोगों के पास एसी है, वो उसके बिल से परेशान होंगे, हम आज आपको ऐसे एसी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें आपका खर्च जीरो हो जाएगा, आप गर्मियों के लिये सोलर एसी के विकल्प हो चुन सकते हैं, इसे लगवाने का एक फायदा ये है कि इसका बिजली बिल नहीं आता है।मेटेनेंस खर्च भी कम
सोलर एसी बनाने वाली कंपनियों का दावा है कि ये सभी मौसम में काम करता है, खास बात ये है कि इसका मेटेनेंस भी बिल्कुल कम होता है,
इसकी वजह से बार-बार आपकी जेब पर अतिरिक्त खर्च नहीं पड़ेगा, एसी खरीदने पर आपको सोलर पैनल के साथ डीसी से एसी कनवर्टर भी मिलेगा, इसके साथ ही सोलर पैनल को लगाना भी आसान है, आप इसे कहीं भी छत पर या ऐसी जगह लगा सकते हैं, जहां अच्छी धूप आती हो।
रात में भी चलेगा एसी
इस एसी को आप दिन या रात जब आपकी मर्जी हो चला सकते है, इसके लिये आपको एक बैटरी लेना होगा, ये बैटरी दिन में (धूप के समय ) सोलर पैनल के जरिये चार्ज हो जाएगा,
जिसके बाद जब आपकी मर्जी आप इसके जरिये एसी को चला सकते हैं।
1 टन एसी के लिये 8 सोलर पैनल
वीडियोकॉन और एलजी जैसी नामी कंपनियां भी सोलर एसी बना रही है, आप इसे ऑनलाइन भी खरीद सकते हैं, 1 टन क्षमता वाले एसी के लिये 8 सोलर पैनल आपको लगवाने होते हैं,
कंपनी सोलर पैनल, डीसी टू एसी कनवर्टर समेत इंस्टॉलेशन तक की सुविधा मुहैया करवाती है।
कीमत
आपको बता दें कि सोलर एसी की कीमत सामान्य एसी की तुलना में थोड़ा ज्यादा है, हालांकि इसका दूसरा पक्ष है कि आपको सिर्फ एक बार पैसे खर्च करने होंगे,
हर महीने बिजली बिल से छुटकारा मिल जाएगा, सोलर एसी का ना तो मेटेनेंस होता है, और ना ही बिजली का खर्च, सोलर एसी की कीमत करीब 1 लाख रुपये है, इसके अलावा बैटरी का खर्च भी आपको ही देना होगा, अगले तीन चार साल में इसकी सारी कीमत वसूल हो जाएगी।



