कैटरीना ने जाह्नवी के शॉर्ट्स पर किया कमेंट, तो सोनम कपूर ने दिया झन्नाटेदार जवाब
सोनम कपूर ने जाह्नवी की जो तस्वीर पोस्ट की है, उसमें एक्ट्रेस व्हाइट क्रॉप टॉप और ब्लू शॉर्ट्स में नजर आ रही हैं।
सोनम कपूर ने जाह्नवी की जो तस्वीर पोस्ट की है, उसमें एक्ट्रेस व्हाइट क्रॉप टॉप और ब्लू शॉर्ट्स में नजर आ रही हैं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने हाल ही में एक टीवी इंटरव्यू के दौरान श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर को लेकर बड़ी बात कह गई, कैटरीना ने कहा कि जाह्नवी जिम में बहुत छोटे शॉर्ट्स पहनकर आती है, जिसकी वजह से कभी-कभी मुझे उनकी चिंता होती है, कैटरीना के इस बयान के बाद जाह्नवी तो नहीं लेकिन उनकी बड़ी बहन सोनम कपूर ने जवाब दिया है।सोनम कपूर का जवाब
जाह्नवी की चचेरी बहन सोनम कपूर को कैटरीना कैफ की ये बात बिल्कुल पसंद नहीं आई, उन्होने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर जाह्नवी की एक तस्वीर पोस्ट की और कैप्शन में लिखा,
कि वो रेगुलर कपड़े भी पहनती है, उसमें भी काफी अच्छी लगती है। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर नई बहस ने जन्म ले लिया।
ब्लू शॉर्ट्स
आपको बता दें कि सोनम कपूर ने जाह्नवी की जो तस्वीर पोस्ट की है, उसमें एक्ट्रेस व्हाइट क्रॉप टॉप और ब्लू शॉर्ट्स में नजर आ रही हैं, कैटरीना नेहा धूपिया के टॉक शो में पहुंची थी,
जहां उनसे सवाल पूछा गया था कि किस सेलिब्रिटी का जिम लुक उन्हें ओवर द टॉप लगता है।
कैटरीना ने क्या कहा था
जिस पर कैटरीना कैफ ने कहा था कि ओवर द टॉप तो नहीं, लेकिन मुझे जाह्नवी के बहुत छोटे शॉर्ट्स के देखकर उनकी चिंता होती है, वो मेरे ही जिम में आती हैं,
हम साथ में जिम करते हैं, कभी-कभार उनके छोटे शॉर्ट्स देख मुझे उनकी चिंता होती है, आपको बता दें कि इन दिनों कैटरीना अपनी आने वाली फिल्म भारत को लेकर व्यस्त हैं, वो फिल्म का खूब प्रमोशन कर रही हैं।


