जिस अंग्रेज गेंदबाज को युवराज ने मारे थे 6 छक्के, रिटायरमेंट पर कही बड़ी बात, हो रही खूब चर्चा
युवराज के रिटायरमेंट ऐलान के बाद इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ने उन्हें बधाई देते हुए ट्वीट किया है।
वीडियो देखने के लिये नीचे जाएं
युवराज के रिटायरमेंट ऐलान के बाद इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ने उन्हें बधाई देते हुए ट्वीट किया है।
टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज युवराज सिंह ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और आईपीएल से संन्यास की घोषणा कर दी, मुंबई में प्रेस कांफ्रेस करते हुए युवी भावुक भी हो गये, उन्होने कहा कहा कि अब जीवन में आगे बढने का समय आ चुका है। टी-20 विश्वकप 2007 और आईसीसी विश्वकप 2011 में टीम को विश्व चैंपियन बनाने में युवी का महत्वपूर्ण रोल था, दोनों ही टूर्नामेंट में उन्हें मैन ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया था।युवी के 6 छक्के
युवराज सिंह अपनी मैच विनिंग पारी के साथ-साथ अपने लंबे-लंबे हिट्स और शानदार शॉट्स के लिये भी जाने जाते हैं,
युवी ने 2007 टी-20 विश्वकप के दौरान इंग्लैंड के गेंदबाज की बखिया उधेड़ कर रख दी थी, उन्होने लगातार 6 गेंदों पर 6 छक्के उड़ाये थे, जिसके लिये उन्हें आज भी याद किया जाता है।
अंग्रेज गेंदबाज के खिलाफ 6 छक्के
युवी ने 19 सितंबर 2007 को इंग्लैंड के खिलाफ ये अनोखा रिकॉर्ड बनाया था, इस मुकाबले में उनकी फ्लिंटॉफ से कुछ कहासुनी हो गई थी,
जिसके बाद अगले ही ओवर में उन्होने ब्रॉड के खिलाफ 6 गेंदों में 6 छक्के जड़ दिये थे, इस मुकाबले में स्टाइलिश बल्लेबाज ने सिर्फ 12 गेंदों में ही अर्धशतक लगा दिया था, जो टी-20 क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक है।
ब्रॉड ने क्या कहा
युवराज के रिटायरमेंट ऐलान के बाद इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ने उन्हें बधाई देते हुए ट्वीट किया है, उन्होने ट्विटर पर लिखा है, एंन्जॉय रिटायरमेंट लीजेंड,
इसके साथ ही अंग्रेज गेंदबाज ने अपनी एक तस्वीर युवी के साथ पोस्ट की है। आपको बता दें कि ब्रॉड के इस ट्वीट पर चेन्नई सुपरकिंग्स ने कमेंट करते हुए लिखा, ब्रॉडमाइंडेड जेंटलमैन यू।


