सुषमा स्वराज और सुमित्रा महाजन का राजनीति से सन्यास, खुद ही इशारों में दे दिये संकेत
76 साल की पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने लोकसभा चुनाव से पहले ऐलान किया था, कि अब वो चुनाव नहीं लड़ना चाहती।
76 साल की पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने लोकसभा चुनाव से पहले ऐलान किया था, कि अब वो चुनाव नहीं लड़ना चाहती।
भारतीय जनता पार्टी की दो कद्दावर नेता सुषमा स्वराज और सुमित्रा महाजन सक्रिय राजनीति से संन्यास लेने की संकेत दे रही हैं। दरअसल मंगलवार को पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने एक्स मेंबर ऑफ पॉर्लियामेंट के आई कार्ड के लिये आवेदन किया, तो पूर्व लोकसभा अध्यक्ष ने ये कार्ड पा भी लिया है, जिसके कहा जा रहा है कि बीजेपी इन दोनों दिग्गजों को राज्यसभा में नहीं भेजेगी, इसी वजह से दोनों ने पूर्व सांसदों वाला कार्ड बनवा लिया।चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान
आपको बता दें कि मोदी सरकार वन में विदेश मंत्रालय संभालने वाली 67 वर्षीय सुषमा स्वराज ने चुनाव से पहले ही ऐलान किया था, कि स्वास्थ्य कारणों से वो लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेगी,
फिर मोदी सरकार-2 में शामिल होने पर भी उन्होने स्वास्थ्य का ही हवाला दिया, हालांकि उन्होने राजनीति से संन्यास पर इंकार किया था। लेकिन अब उनके पूर्व सांसद के आई कार्ड के लिये आवेदन देने क बाद कहा जा रहा है कि संकेत ऐसे ही हैं।
8 बार सांसद रही सुमित्रा ताई
76 साल की पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने लोकसभा चुनाव से पहले ऐलान किया था, कि अब वो चुनाव नहीं लड़ना चाहती,
बीजेपी इंदौर से अपना अगला उम्मीदवार उतारने में हिचकिचाये नहीं, आपको बता दें कि सुमित्रा महाजन 8 बार लोकसभा सांसद रही।
क्या होती है कार्ड पाने की प्रक्रिया
पूर्व सांसद के आई कार्ड के लिये सदस्यों को पहले के कार्ड्स को जमा करना पड़ता है, इसके बाद फिर उन्हें पूर्व सांसद के कार्ड के लिये एक आवेदन देना पड़ता है।
इस आवेदन के साथ 3 पासपोर्ट साइज फोटो भी जमा करनी पड़ती है।


