तुम्हारे मुंह से हमेशा गंदगी ही निकलती है, महिला संभोग पर बोल ट्रोल हुई स्वरा भास्कर, वीडियो

स्वरा भास्कर एक कंडोम ब्रैंड का एंडोर्समेंट कर रही थी, उन्होने वीडियो में कहा कि भारत की ज्यादातर महिलाएं संभोग के दौरान चरम सुख प्राप्त नहीं कर पाती।

स्वरा भास्कर एक कंडोम ब्रैंड का एंडोर्समेंट कर रही थी, उन्होने वीडियो में कहा कि भारत की ज्यादातर महिलाएं संभोग के दौरान चरम सुख प्राप्त नहीं कर पाती।

बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर अपने स्पष्टवादी रुख के लिये जानी जाती हैं, वो किसी भी मुद्दे पर अपनी बेबाक राय रखती हैं, वो सोशल मीडिया पर भी बेहद सक्रिय रहती हैं, हालांकि इसकी वजह से उन्हें ट्रोलर्स का भी सामना करना पड़ता है, हाल ही में स्वरा ऑर्गेज्म पर बोलकर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई, ट्रोलर्स उन्हें खूब खरी-खोटी सुना रहे हैं।

क्या कहा था स्वरा ने 
दरअसल स्वरा भास्कर एक कंडोम ब्रैंड का एंडोर्समेंट कर रही थी, उन्होने वीडियो में कहा कि भारत की ज्यादातर महिलाएं सेक्स के दौरान चरम सुख प्राप्त नहीं कर पाती,
स्वरा ने इस मुद्दे पर इंस्टाग्राम पर भी एक वीडियो पोस्ट किया, जो जबरदस्त वायरल हो रहा है। स्वरा कह रही हैं, कि पहले ही सामाजिक और लैंगिक असमानता काफी है समाज में, अब हम इस सूची में ऑगेज्म इनक्वालिटी को नहीं जोड़ सकते हैं।

गंदगी ही निकलती है
इसी बात को  लेकर एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, राजनीति हो या फिर सोशल लाइफ तुम्हारे मुंह से गंदगी ही निकलती है, तो एक और यूजर ने लिखा, मामले पर आते हैं,
हां हम मर्दों को महिलाओं के प्लेजर के बारे में सोचना चाहिये, लेकिन आया तो मोदी ही।

लोगों को पसंद आया 
वहीं एक और यूजर ने कंडोम ब्रैंड के रिसर्च पर ही सवाल खड़े कर दिये, उसने लिखा कि मुझे नहीं दिखता कि कंडोम ब्रैंड ने इस  समस्या पर क्या ले आया है,
लेकिन पुरुष अपने महिला पार्टनर के प्रति काफी सेंसेटिव रहते हैं, हालांकि कुछ लोगों ने इस मसले पर स्वरा भास्कर के विचार को काफी पसंद किया है, इस वीडियो को अब तक करीब 1 लाख लोग देख चुके हैं।