ना बंटवारा होते ना जलील हो रहे होते पर स्वरा भास्कर का जोरदार रिएक्शन
भारत-पाक मुकाबले के बाद एक पाकिस्तानी फैन ने ट्वीट किया, ना बंटवारा हुआ होता और ना हम जलील हो रहे होते।
भारत-पाक मुकाबले के बाद एक पाकिस्तानी फैन ने ट्वीट किया, ना बंटवारा हुआ होता और ना हम जलील हो रहे होते।
बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर अपनी बेबाक अंदाज के लिये जानी जाती हैं, स्वरा किसी भी मुद्दे पर खुलकर बेबाकी से अपनी बात रखती हैं, एक बार फिर एक्ट्रेस ने भारत-पाक मुकाबले पर अपनी राय रखी, दरअसल पाक की हार के बाद पाकिस्तानी फैंस टीम को खूब खरी-खोटी सुना रहे हैं, जिस पर स्वरा भास्कर ने रिएक्ट किया है, अब उनका ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।क्या है मामला
दरअसल भारत-पाक मुकाबले के बाद एक पाकिस्तानी फैन ने ट्वीट किया, ना बंटवारा हुआ होता और ना हम जलील हो रहे होते, पाक फैन के इस ट्वीट पर रिएक्शन देते हुए स्वरा भास्कर ने लिखा,
भाई साहब कहना पड़ेगा, पाकिस्तानियों जैसी कोई दुहाई नहीं देता, इतनी इज्जत से ऐतिहासिक तंज, भले ही आज मैच हार गये हो, लेकिन तुमने ट्विटर जीत लिया है, साथ ही तुमने आज सभी भारतीयों का दिल भी जीत लिया है, जिनमें पाक से नफरत करने वाले भारतीय संघी भी शामिल हैं।
एक और ट्वीट किया रि-ट्वीट
बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर इतने में ही नहीं रुकी, उन्होने एक और ट्विटर यूजर के ट्वीट को रि-ट्वीट किया, जिसमें पाक टीम की हार पर चुटकी लेते हुए मजाकिया लहजे में कहा गया था कि
पाकिस्तानी फैंस बहुत मजबूत हैं, इनकी टीम बेचारी पिट ना जाए घर पहुंचते।
उत्साह में फैंस
मालूम हो कि भारत-पाक मुकाबले को लेकर दोनों देशों के फैंस उत्साह में थे, इस मैच को देखने के लिये दोनों देशों से कई सितारे इंग्लैंड पहुंचे थे।
भारत-पाक के बीच क्रिकेट मैच किसी जंग से कम नहीं होता है, मैच का परिणाम आ जाने के बाद भी सोशल मीडिया पर इसकी तपिश दिख रही है।


