अजब संयोग- टीम इंडिया का विश्व विजेता बनना तय, ऑस्ट्रेलिया मैच के साथ जुड़ा है मामला

2011 विश्वकप में टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच क्वार्टर फाइनल में मुकाबला हुआ था, टीम इंडिया ने 5 विकेट से कंगारु टीम को हरा दिया था।

2011 विश्वकप में टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच क्वार्टर फाइनल में मुकाबला हुआ था, टीम इंडिया ने 5 विकेट से कंगारु टीम को हरा दिया था।

आईसीसी विश्वकप 2019 में भारतीय टीम का धमाकेदार प्रदर्शन जारी है, रविवार को विराटा की टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 36 रनों से हरा दिया। टूर्नामेंट में ये भारतीय टीम की लगातार दूसरी जीत है,
अगर इतिहास पर नजर डालें, तो पिछले चार विश्वकप में भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबले में जो भी टीम जीती है, वो विश्व विजेता बनी हैं, आइये आपको हैरान  करने वाले तथ्य से वाकिफ कराते हैं।

1999 वर्ल्डकप
4 जून 1999 को टीम इंडिया और कंगारु टीम की भिड़त हुई, इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 77 रनों से हराया था, इसके बाद स्टीव वॉ की कप्तानी में टीम चैंपियन बनी थी,
फाइनल मुकाबले में कंगारु टीम ने पाकिस्तान को आठ विकेट से हराया था।

2003 वर्ल्डकप
इस विश्वकप में भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें दो बार आमने-सामने हुई, पहली बार लीग मुकाबले में, सेंचुरियन में खेल गये इस मुकाबले में कंगारु टीम ने भारत को 9 विकेट से हराया,
फिर दोनों टीमें फाइनल में भिड़ी, यहां भी ऑस्ट्रेलिया ने बाजी मारी, फाइनल में भारत को 125 रनों से हार का सामना करना पड़ा। आपको बता दें कि इस विश्वकप में टीम इंडिया को सिर्फ ऑस्ट्रेलिया ने ही हराया था। 

2011 वर्ल्डकप 
इस विश्वकप में टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच क्वार्टर फाइनल में मुकाबला हुआ था, टीम इंडिया ने 5 विकेट से कंगारु टीम को हरा दिया था,
जिसके बाद सेमीफाइनल में पाकिस्तान और फाइनल में श्रीलंका को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया था। 1983 के बाद दूसरी बार टीम इंडिया चैंपियन बनी थी।

2015 वर्ल्डकप 
2015 विश्वकप ऑस्ट्रेलिया में खेला गया था, सिडनी में खेले गये दूसरे सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 95 रनों से  हराया और एक बार फिर चैंपियन बनी,
अब 2019 में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराया है, देखना है कि इस बार कौन सी टीम चैंपियन बनती है।