कोलकाता मेयर और टीएमसी नेता की बेटी भी हुई हड़ताल में शामिल, लिखा शर्मिंदा हूं

कोलकाता मेयर की बेटी शबा हकीम ने केपीसी मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पीटल से डॉक्टरी की पढाई की है, उन्होने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर डॉक्टरों को बंगाल में काम के समय अस्पताल में सुरक्षा की मांग की है

कोलकाता मेयर की बेटी शबा हकीम ने केपीसी मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पीटल से डॉक्टरी की पढाई की है, उन्होने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर डॉक्टरों को बंगाल में काम के समय अस्पताल में सुरक्षा की मांग की है।

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के एक अस्पताल में तिमारदारों द्वारा जूनियर डॉक्टरों की पिटाई के बाद शुरु हुई हड़ताल पूरे देश में फैल चुका है, देश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल दिल्ली एम्स में भी रेजिडेंट डॉक्टर भी इसमें शामिल हो गये हैं, डॉक्टरों की इस हड़ताल में कोलकाता मेयर और टीएमसी नेता फरहाद  हकीम की बेटी भी शामिल हो गई है। डॉ. शबा हकीम ने डॉक्टरों की हड़ताल का समर्थन किया है। उन्होने फेसबुक पर पोस्ट लिखा है, जिसमें उन्होने कहा कि मैं टीएमसी सपोर्टर हूं, लेकिन इस मामले में सरकार के ढुलमुल रवैये और उनकी ओर से साधी चुप्पी पर शर्मिंदा हूं।

शबा भी हैं डॉक्टर
आपको बता दें कि कोलकाता मेयर की बेटी शबा हकीम ने केपीसी मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पीटल से डॉक्टरी की पढाई की है,
उन्होने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर डॉक्टरों को बंगाल में काम के समय अस्पताल में सुरक्षा की मांग की है, आपको बता दें कि सीएम ममता बनर्जी के भतीजे आबेश बनर्जी भी डॉक्टरों की इस हड़ताल  में शामिल हुए, आबेश भी कोलकाता केपीसी मेडिकल कॉलेज के छात्र हैं।

ममता बनर्जी ने दिया था अल्टीमेटम
सीएम ममता बनर्जी के अल्टीमेटम के बाद जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल ने तूल पकड़ लिया, नाराज 16 डॉक्टरों ने अपना इस्तीफा भी सौंप दिया,
ये सभी डॉक्टर कोलकाता के आरजी मेडिकल कॉलेज में कार्यरत हैं। डॉक्टरों की सुरक्षा की मांग और बंगाल की घटना के विरोध में एक प्रतिनिधिमंडल ने आज स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन से मुलाकात की।

केन्द्रीय मंत्री ने दिया आश्वासन
डॉक्टरों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात में केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि सांकेतिक हड़ताल कर मरीजों का इलाज जारी रखे, ताकि किसी  मरीज को किसी तरह की परेशानी ना हो,
इसके साथ ही उन्होने कहा कि मैं सभी डॉक्टरों को आश्वस्त करता हूं कि सरकार उनकी सुरक्षा को लेकर गंभीर है। हर्षवर्धन ने कहा कि मैं पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी से अनुरोध करता हूं, कि इस मामले को सम्मान का मुद्दा ना बनाएं । उन्होने जो कल अल्टीमेटम दिया था, उससे डॉक्टर नाराज हो गये हैं और हड़ताल पर चले गये हैं, मैं सीएम ममता बनर्जी को लिखूंगा, कि बात कर मामले को सुलझाया जाए।