इलाज के दौरान अमेरिका में वित्त मंत्री का आकस्मिक निधन, पीएम मोदी ने जताया शोक

वित्त मंत्री के निधन पर बीजेपी और कांग्रेस समेत तमाम राजनीतिक दलों के नेताओं ने शोक जाहिर किया है।

वित्त मंत्री के निधन पर बीजेपी और कांग्रेस समेत तमाम राजनीतिक दलों के नेताओं ने शोक जाहिर किया है।

उत्तराखंड सरकार में वित्त मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाल रहे बीजेपी नेता प्रकाश पंत का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है, उन्होने अमेरिकी के यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सास के हॉस्पीटल में आखिरी सांस ली, 59 वर्षीय प्रकाश पंत पिछले कुछ समय से अस्वस्थ्य चल रहे थे, 30 मई को उन्हें कैंसर के उपचार के लिये अमेरिका ले जाया गया था, अब उनका पार्थिव शरीर शनिवार तक अमेरिका से देहरादून आने की संभावना है।

नेताओं ने जाहिर किया शोक
प्रकाश पंत के निधन पर बीजेपी और कांग्रेस समेत तमाम राजनीतिक दलों के नेताओं ने शोक जाहिर किया है, मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने उनके निधन पर शोक जाहिर करते हुए तीन दिन राजकीय शोक की घोषणा की है,
गुरुवार को उत्तराखंड के सभी सरकारी ऑफिस, बैंक और कोषागार बंद रहेंगे, वहीं पीएम मोदी ने भी प्रकाश पंत के निधन पर शोक जताया है।

दिल्ली में इलाज 
आपको बता दें कि प्रकाश पंत कुछ समय पहले ही इलाज के लिये अमेरिका गये थे। उससे पहले वो दिल्ली स्थित एक बड़े अस्पताल में अपना इलाज करवा रहे थे,
हालांकि उनकी बीमारी के बारे में किसी को भी स्पष्ट जानकारी नहीं थी, उनके आकस्मिक निधन से पूरे उत्तराखंड में शोक फैल गई है।

सीएम संभाल रहे विभाग 
बीमारी की वजह से पिछले कुछ समय से वित्त मंत्रालय की जिम्मेदारी खुद सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत संभाल रहे हैं, पंत के पास वित्त मंत्रालय के अलावा संसदीय कार्य,
विधायी, भाषा, आबकारी, पेयजल एवं स्वच्छता, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग मंत्रालय की जिम्मेदारी थी।