बीच मैदान विराट कोहली ने स्मिथ के लिये किया ऐसा काम, मुरीद हुए कंगारु पत्रकार, हो रही खूब तारीफ
मैच खत्म हो जाने के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कहा कि उन्हें अच्छा नहीं लगा, कि कोई भी इस तरह का बर्ताव करे।
मैच खत्म हो जाने के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कहा कि उन्हें अच्छा नहीं लगा, कि कोई भी इस तरह का बर्ताव करे।
टीम इंडिया के मौजूदा कप्तान विराट कोहली और ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाड़ियों के बीच तो आपने तनातनी कई बार देखी होगी, लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि भारतीय कप्तान बदल गये हैं, दरअसल भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबले में कुछ दर्शकों ने पूर्व कंगारु कप्तान की हूंटिंग कर दी, जिसके बाद विराट कोहली ने भारतीय फैंस से ऐसा करने से मना किया और इसके लिये माफी मांगी।क्या है पूरा मामला ?
दरअसल रविवार को भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच खेला जा रहा था, कंगारु कप्तान एरोन फिंच ने भारतीय पारी के आखिरी ओवरों के दौरान स्मिथ को सीमा रेखा के पास फिल्डिंग के लिये भेजा,
जैसे ही स्मिथ बाउंड्री पर गये, तो स्टेडियम में मौजूद कुछ भारतीय दर्शक उनके खिलाफ चीटर-चीटर कह नारे लगाने लगे, जब विराट ने ये देखा, तो उन्होने दर्शकों को ऐसा करने से रोका।
मैच के बाद विराट ने क्या कहा
मैच खत्म हो जाने के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कहा कि उन्हें अच्छा नहीं लगा, कि कोई भी इस तरह का बर्ताव करे, वहां भारी तादात में भारतीय फैंस थे,
मैं नहीं चाहता था, कि इस तरह हूटिंग करते हुए एक खराब परंपरा की शुरुआत की जाए, इसलिये मैंने उन्हें रोका, अगर सच कहें, तो स्मिथ ने ऐसा कुछ भी नहीं किया, जिसके लिये उन्हें गाली पड़े, इस वजह से मैंने दर्शकों से माफी मांगी, स्मिथ अपने मेहनत के बल पर टीम में वापस आये हैं, इसलिये उनके साथ ऐसा बर्ताव नहीं होना चाहिये।
कंगारु पत्रकार ने की तारीफ
ऑस्ट्रेलियाई पत्रकार सैम लैंड्सबर्गर ने एक वीडियो पोस्ट कर इस घटना की जानकारी सोशल मीडिया पर दी, उन्होने लिखा, गजब, विराट ने कितना अच्छा काम किया,
स्टीव स्मिथ को बाउंड्री पर फिल्डिंग करने के लिये भेजा गया, और उन्हें तुरंत भारतीय दर्शकों की ओर से हूटिंग का सामना करना पड़ा, तब विराट ने स्टैंड की ओर अपना मुंह किया और भारतीय फैंस को स्मिथ के लिये ताली बजाने को कहा।
एक साल का प्रतिबंध
मालूम हो कि दक्षिण अफ्रीका के दौरा पर टेस्ट सीरीज के दौरान सेंडपेपर से गेंद खराब करने के आरोप में तत्कालीन कप्तान स्टीव स्मिथ,
उपकप्तान डेविड वॉर्नर और तेज गेंदबाज कैमरन बैनक्राकफ्ट पर प्रतिबंध लगाया गया था, अब विश्वकप से पहले ही इन्होने वापसी की है, जिसके बाद से स्मिथ और वॉर्नर को कई बार फैंस की हूटिंग और गालियों का सामना करना पड़ा है।
Wow. How good is this from Virat Kohli? Steve Smith is sent to field on the boundary, and immediately cops the most hideous boos from the Indian fans. So Kohli turns to that stand and gestures for them to clap Smith. #CWC19 pic.twitter.com/GBTPaolOXh— Sam Landsberger 🗯 (@SamLandsberger) June 9, 2019



