मैच देखने पहुंचे विजय माल्या को होना पड़ा शर्मिंदा, अब मां भी समझने लगी है चोर, वीडियो

शराब कारोबारी विजय माल्या पर अलग-अलग बैकों के करीब 9 हजार करोड़ रुपये का बकाया है, लेकिन पैसे चुकाने के बजाय वो लंदन भाग गया

वीडियो देखने के लिये नीचे जाएं
शराब कारोबारी विजय माल्या पर अलग-अलग बैकों के करीब 9 हजार करोड़ रुपये का बकाया है, लेकिन पैसे चुकाने के बजाय वो लंदन भाग गया।

भगोड़ा शराब कारोबारी विजय माल्या ओवल में भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच देखने के लिये पहुंचा, हालांकि यहां उऩ्हें शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा, जैसे ही मैच देखने के बाद माल्या स्टेडियम से बाहर निकला, तो लोगों ने उन्हें पहचान लिया और माल्या चोर है, चोर है के नारे लगाने लगे। कुछ लोगों ने तो उन्हें भद्दी गालियां भी दी, हालांकि विजय माल्या ने कुछ नहीं कहा और वहां से मुस्कुराते हुए निकल गये।

वीडियो वायरल
न्यूज एजेंसी एएनआई ने ट्विटर पर इसका एक वीडियो भी पोस्ट किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है, इस वीडियो में विजय माल्या भीड़ से निकलते हुए और लोगों को नारेबाजी करते हुए देखा जा सकता है।
दूसरे वीडियो में विजय माल्या मीडिया से बात करते हुए दिख रहे हैं।

मां भी चोर समझने लगी हैं
अपनी मां के साथ क्रिकेट मैच देखने पहुंचे विजय माल्या ने मीडिया से बात करते हुए कहा, कि मैं सिर्फ मैच देखने के लिये आया हूं, यहां मैं सिर्फ ये सुनिश्चित करना चाहता हूं,
 
कि मां को किसी भी  तरह का नुकसान ना पहुंचे, लोगों ने इतनी बार कहा, कि मेरी मां भी मुझे चोर समझने लगी है, प्रत्यर्पण के सवाल पर उन्होने कहा कि कोर्ट में अगली सुनवाई जुलाई में होगी।

हजारों करोड़ लेकर फरार
मालूम हो कि शराब कारोबारी विजय माल्या पर अलग-अलग बैकों के करीब 9 हजार करोड़ रुपये का बकाया है, लेकिन पैसे चुकाने के बजाय वो लंदन भाग गया,
जिसके बाद तमाम भारतीय एजेंसियां लंबे समय से उसके पीछे लगी है, लंदन के कोर्ट ने प्रत्यर्पण को मंजूरी दे दी  है, हालांकि कुछ और चीजें बाकी है, इस वजह से उसे लंदन से भारत नहीं लाया जा रहा है।

भगोड़ा घोषित
विजय माल्या को कोर्ट ने आर्थिक अपराधी और भगोड़ा घोषित कर दिया है, हालांकि माल्या बीच-बीच में ट्वीट कर पैसे देने की पेशकश करता है, साथ ही खुद को राजनीति का शिकार बताता है,

वीडियो देखने के लिये नीचे क्लिक करें