विराट कोहली के आगे जोड़ने को मजबूर हुआ पाकिस्तानी क्रिकेटर, वीडियो

विराट ने शॉट खेला और रन लेने के लिये भाग पड़े, रन लेने के लिये विराट जब आधी क्रीज पर थे, तो गेंदबाज उन्हें हाथ जोड़ते हुए देखे गये

वीडियो देखने के लिये नीचे जाएं
विराट ने शॉट खेला और रन लेने के लिये भाग पड़े, रन लेने के लिये विराट जब आधी क्रीज पर थे, तो गेंदबाज उन्हें हाथ जोड़ते हुए देखे गये।

भारत और पाकिस्तान की टीमें जब भी मैदान पर आमने-सामने होती है, मुकाबले के एक-एक लम्हें पर नजरें टिकी होती है, ऐसे में मुकाबले के दौरान कोई भी घटना नहीं छिपती है। विश्वकप 2019 के लीग मुकाबले में दोनों टीमें भिड़ी, हालांकि परिणाम पहले जैसा ही रहा, लेकिन इस हार के बाद पाकिस्तानी टीम और उनके फैंस बिल्कुल बौखलाये हुए हैं। सरफराज एंड कंपनी फैंस के निशाने पर है।

कैमरे की नजर
भारत-पाक मुकाबले में कैमरा भी तेज नजर रखे हुए था, पाकिस्तानी कप्तान सरफराज अहमद को उबासी लेते हुए कैमरे ने कैद कर लिया,
इसके साथ ही पाक के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर का अपने साथी खिलाड़ियों के साथ तकरार वाला वीडियो वायरल हो रहा है, अब इसी कड़ी में पाकिस्तानी ऑलराउंडर इमाम वसीम का नाम भी जुड़ गया है।

गेंदबाज ने जोड़े हाथ
दरअसल वाकया तब का है, जब विराट कोहली बल्लेबाजी कर रहे थे, गेंदबाजी के लिये इमाम वसीम आये, वसीम ने विराट ने गेंदबाजी की,
विराट ने शॉट खेला और रन लेने के लिये भाग पड़े, रन लेने के लिये विराट जब आधी क्रीज पर थे, तो गेंदबाज उन्हें हाथ जोड़ते हुए देखे गये, हालांकि ये साफ नहीं हुआ है, कि इमाम विराट को क्यों ऐसा कर रहे थे, लेकिन फैंस अपने तरीके से इसे परिभाषित कर रहे हैं।

89 रनों से जीत
इस मुकाबले में टीम इंडिया टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी, रोहित शर्मा के शानदार शतक की वजह से टीम 336 रन बनाने में सफल रही,
बारिश से प्रभावित मैच में पाक की टीम को 40 ओवर में 302 रनों का लक्ष्य मिला, लेकिन पाकिस्तानी टीम 6 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 212 रन ही बना सकी। टूर्नामेंट में भारत की ये तीसरी जीत है।