कप्तान विराट कोहली का बड़ा बयान, मेरी इस काबिलियत पर टीम में कोई नहीं करता भरोसा

विराट कोहली ने कहा कि टीम में उनकी गेंदबाजी पर कोई भी भरोसा नहीं करता है, लेकिन वो खुद करते हैं।

विराट कोहली ने कहा कि टीम में उनकी गेंदबाजी पर कोई भी भरोसा नहीं करता है, लेकिन वो खुद करते हैं।

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की बल्लेबाजी के तो करोड़ों दिवाने हैं, लेकिन विराट का मानना है कि बल्लेबाज के साथ-साथ वो एक अच्छे गेंदबाज भी हैं, हालांकि उनकी इस काबिलियत का फायदा टीम इंडिया नहीं उठाती है। कोहली ने बताया कि आखिरी दिसंबर 2017 के बाद से इंटरनेशनल क्रिकेट में गेंदबाजी क्यों नहीं की।

मैं गेंदबाजी करना चाहता था 
हॉट स्टार को दिये इंटरव्यू में भारतीय कप्तान ने बताया कि श्रीलंका में (साल 2017) में वनडे सीरीज के दौरान मैच में हमने लगभग जीत हासिल कर ली थी,
मैंने एमएस धोनी से पूछा कि क्या मैं गेंदबाजी कर सकता हूं, उसके बाद मैं गेंदबाजी के लिये जा ही रहा था, कि तभी बाउंड्री से जसप्रीत बुमराह चिल्लाने लगे, कि ये एक इंटरनेशनल मैच है, कोई मजाक नहीं।

कोई भरोसा नहीं करता 
विराट कोहली ने इंटरव्यू में आगे बोलते हुए कहा कि टीम में उनकी गेंदबाजी पर कोई भी भरोसा नहीं करता है, लेकिन वो खुद करते हैं,
आपको बता दें कि भले विराट इंटरनेशनल क्रिकेट में गेंदबाजी करते ना दिखते हों, लेकिन नेट्स पर गेंदबाजी करते दिख जाते हैं, हाल ही में साउथम्पटन में प्रैक्टिस सेशन के दौरान भी वो गेंदबाजी करते दिखे थे।

पहला मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से 
आपको बता दें कि टीम इंडिया का पहला मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से 5 जून को होना है, अफ्रीकी टीम लगातार अपने दो मैच गंवा चुकी है, बांग्लादेश ने भी उन्हें हरा दिया है,
जिसके बाद अफ्रीका के खिलाड़ी इस मुकाबले से वापसी करना चाहेंगे। मालूम हो कि क्रिकेट फैंस को 16 जून का इंतजार है, जब भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी।