हिटमैन की पारी के दिवाने हुए कप्तान विराट कोहली, मैच के बाद कही बड़ी बात, वीडियो

कप्तान विराट कोहली ने रोहित शर्मा की इस पारी के बारे में कहा कि मेरे ख्याल से उनकी ये पारी अब तक की सबसे बेहतरीन वनडे पारी है।

वीडियो देखने के लिये नीचे जाएं
कप्तान विराट कोहली ने रोहित शर्मा की इस पारी के बारे में कहा कि मेरे ख्याल से उनकी ये पारी अब तक की सबसे बेहतरीन वनडे पारी है।


भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा के शतक की हर तरफ तारीफ हो रही है, उन्होने साउथहैम्पटन के मैदान पर नाबाद 122 रनों की धमाकेदार पारी खेलकर टीम को शानदार जीत दिलाई, वैसे तो उनका ये शतक बेहद धीमा था, लेकिन इसके बावजूद हर कोई उनके इस शतक की चर्चा कर रहा है, खास बात ये है कि टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने हिटमैन की इस पारी को बेहतरीन बताया है।

विराट कोहली ने की तारीफ
भारतीय कप्तान विराट कोहली ने रोहित की बल्लेबाजी की तारीफ की, वैसे तो रोहित ने वनडे में अब तक 23 शतक लगाये हैं, जिसमें तीन दोहरे शतक भी शामिल हैं,
फिर आखिर विराट कोहली इस पारी को क्यों बेहतरीन बता रहे हैं, इसके पीछे उन्होने दो वजह बताई, पहला विश्वकप का दबाव, दूसरा पहले ही मुकाबले में टीम को जीत दिलाने की जिम्मेदारी।

विराट ने क्या कहा 
कप्तान विराट कोहली ने रोहित शर्मा की इस पारी के बारे में कहा कि मेरे ख्याल से उनकी ये पारी अब तक की सबसे बेहतरीन वनडे पारी है, क्योंकि विश्वकप में खिलाड़ियों पर दबाव होता है।
मैच के बाद हिटमैन ने भी माना कि उन्होने अपने अंदाज में बल्लेबाजी नहीं की, उन्होने कहा कि मैं अपना नैचुरल गेम नहीं खेल सका, मैं कई ऐसे शॉट्स नहीं खेल सका, जो आमतौर पर मैं खेलता हूं, मुझे कई गेंद छोड़नी भी पड़ी।

रोहित का रिकॉर्ड
रोहित शर्मा ने 23वां शतक लगाने के साथ ही कई रिकॉर्ड्स भी अपने नाम कर गये, उन्होने पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली और श्रीलंकाई बल्लेबाज तिलकरत्ने दिलशान (22 शतक) का रिकॉर्ड तोड़ दिया।
टीम इंडिया की ओर से शतक लगाने के मामले में रोहित तीसरे नंबर पर हैं, उनसे आगे विराट कोहली 41 शतक और सचिन तेंदुलकर 49 शतक हैं।