विश्वकप के पहले ही मुकाबले में विराट कोहली के शतक के साथ तय हो जाती है टीम इंडिया की जीत, अजब संयोग
विश्वकप के पहले मुकाबले में कोहली कारिकॉर्ड विराट हो जाता है, दरअसल ये विराट कोहली का बतौर खिलाड़ी तीसरा विश्वकप है।
विश्वकप के पहले मुकाबले में कोहली कारिकॉर्ड विराट हो जाता है, दरअसल ये विराट कोहली का बतौर खिलाड़ी तीसरा विश्वकप है।
बड़ा मंच, कंधे पर जिम्मेदारियां और सामने पहाड़ सी चुनौती, तो विराट कोहली का बल्ला अलग ही भाषा बोलता है, बतौर कप्तान चाहे पहले टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शतक लगाना हो, या फिर विश्वकप के पहले मुकाबले में ठोंका गया नाबाद शतक, इतिहास इस बात का गवाही देता है, कि विराट कोहली के बल्ले को चुनौती बेहद रास आती है। इस बार विराट के युवा कंधे पर सबसे बड़ी जिम्मेदारी है, वो विश्वकप में पहली बार कप्तानी कर रहे हैं।कोहली का विराट रिकॉर्ड
विश्वकप के पहले मुकाबले में कोहली कारिकॉर्ड विराट हो जाता है, दरअसल ये विराट कोहली का बतौर खिलाड़ी तीसरा विश्वकप है,
इससे पहले के दोनों ही विश्वकप के पहले मुकाबले में विराट के बल्ले से शतक निकला है, 2011 विश्वकप में विराट कोहली ने डेब्यू करते हुए बांग्लादेश के खिलाफ ढाका में नाबाद शतक लगाया था और टीम को जीत दिलाई थी।
शतक की उम्मीद
इसके बाद 2015 विश्वकप के पहले मुकाबले में उन्होने पाक के खिलाफ एडिलेड में 107 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी, इन दोनों मैच में टीम इंडिया को जीत मिली थी,
एक बार फिर से विश्वकप 2019 के पहले मुकाबले में कप्तान विराट कोहली से हर किसी को शतक की उम्मीद है, ताकि टीम इंडिया अच्छी शुरुआत कर सके।
दक्षिण अफ्रीका से मुकाबला
आपको बता दें कि साउथैम्पटन में आज टीम इंडिया की भिड़ंत दक्षिण अफ्रीका से है, अफ्रीकी टीम लगातार दो मैच हार चुकी है, अगर टीम इंडिया से उन्हें हार का सामना करना पड़ा,
तो टूर्नामेंट से बाहर हो सकते हैं, अफ्रीका के खिलाफ विराट का शतक टीम इंडिया के लिये जीत की गारंटी हो सकती है, क्योंकि आंकड़े तो इसी बात की गवाही देते हैं।


