बीच मैदान विराट कोहली ने उड़ाया पाकिस्तानी कप्तान की खिल्ली, वीडियो मचा रही धूम
सोशल मीडिया पर हो रही चर्चा के मुताबिक पाक टीम के कप्तान सरफराज अहमद की नकल उतार कर विराट कोहली हंस रहे थे।
वीडियो देखने के लिये नीचे जाएं
सोशल मीडिया पर हो रही चर्चा के मुताबिक पाक टीम के कप्तान सरफराज अहमद की नकल उतार कर विराट कोहली हंस रहे थे।
भारत-पाक के बीच खेले गये हाईवोल्टेज मुकाबले में एक मौका ऐसा भी आया, जब टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली हंसी मजाक करते दिखे, दरअसल ये वाकया पाक की पारी शुरु होने से ठीक पहले हुआ, उनके साथ टीम के साथी क्रिकेटर केदार जाधव और कुलदीप यादव भी ठहाके लगाते दिखे, भारतीय कप्तान किसी की मिमिक्री कर रहे थे, आइये विस्तार से बताते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है।पाक कप्तान की मिमिक्री
सोशल मीडिया पर हो रही चर्चा के मुताबिक पाक टीम के कप्तान सरफराज अहमद की नकल उतार कर विराट कोहली हंस रहे थे, भारत की पारी खत्म होने के कुछ देर बाद बारिश आ गई थी,
जिसकी वजह से पाक को बल्लेबाजी करने में देरी हुई, मैदान पर पाकिस्तानी सलामी बल्लेबाज आ चुके थे, लेकिन तभी बारिश आ गई, जिसके बाद उन्हें वापस लौटना पड़ा।
डगआउट में बैठे थे विराट कोहली
अचानक बारिश आ जाने की वजह से मैदान के बाहर बने डगआउट में भारतीय कप्तान विराट कोहली बैठे थे, तभी वो किसी की मिमिक्री करते दिखे,
इस दौरान उनकी मिमिक्री देख केदार जाधव और कुलदीप यादव ठहाके लगाकर हंसते दिखे। विराट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
सरफराज का मजाक
ज्यादातर सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि विराट कोहली पाकिस्तानी कप्तान का मजाक बना रहे थे, लगता है कि सरफराज जिस अंदाज में अपने खिलाड़ियों से बात करते हैं,
विराट को वो मजेदार लगा, जिसकी उन्होने नकल की, वीडियो देखने के लिये नीचे क्लिक करें
— Mubin (@_MuBean_) June 16, 2019


