साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के बाद महिला IAS अधिकारी ने महात्मा गांधी पर की टिप्पणी, कहा थैंक्यू गो़डसे

विवाद बढता देख महिला आईएएस निधि चौधरी ने इस ट्वीट को डिलीट कर दिया, इसके बाद उन्होने एक और ट्वीट किया और पूरे मामले में सफाई देने की कोशिश की।

विवाद बढता देख महिला आईएएस निधि चौधरी ने इस ट्वीट को डिलीट कर दिया, इसके बाद उन्होने एक और ट्वीट किया और पूरे मामले में सफाई देने की कोशिश की।

बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा के बाद महाराष्ट्र की एक महिला आईएएस अधिकारी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की है, महिला आईएएस ने 17 मई को ट्विटर पर लिखा था, कि हम गांधी की 150वीं जयंती मना रहे हैं, इससे बढिया मौका क्या हो सकता है, कि हम अपने कैरेंसी से उनकी तस्वीर हटा दें, दुनिया भर से उनकी मूर्तियां हटा दें, 30 जनवरी 1948 के लिये थैंक्यू गोडसे ।

एनसीपी  ने की कार्रवाई की मांग
महिला अधिकारी के इस ट्वीट पर एनसीपी ने कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की, उन्होने कहा कि महिला आईएएस अधिकारी के खिलाफ सख्त एक्शन होना चाहिये, उन्हें तुरंत नौकरी से सस्पेंड करना चाहिये,
उन्होने बापू के हत्यारे नाथूराम गोडसे को महिमामंडित किया है, जिससे बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

डिलीट किया ट्वीट
विवाद बढता देख निधि चौधरी ने इस ट्वीट को डिलीट कर दिया, इसके बाद उन्होने एक और ट्वीट किया और पूरे मामले में सफाई देने की कोशिश की,
उन्होने लिखा कि 17 मई को अपने ट्वीट को मैंने डिलीट कर दिया है, क्योंकि कुछ लोग उन्हें गलत समझ रहे थे, अगर वो 2011 से मेरे टाइमलाइन को फॉलो कर रहे होते, तो समझते कि मैं गांधी जी का अनादर करने की सोच भी नहीं सकती हूं, मैं उनके सामने पूरी श्रद्धा से सिर झुकाती हूं, और आखिरी सांस तक ऐसा करती रहूंगी।

बीजेपी सांसद का बयान
आपको बता दें कि हाल ही में भोपाल से चुनाव जीतने वाली साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने गांधी जी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को राष्ट्रभक्त कहा था, जिस पर खूब बवाल मचा था,
हालंकि विवाद बढता देख साध्वी ने माफी मांग ली थी, इसके बावजूद पीएम मोदी ने कहा था कि वो साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को कभी दिल से माफ नहीं कर पाएंगे।