विश्वकप में आईसीसी का ये फैसला कई टीमों को कर देगा बर्बाद

मैच रद्द होने के बाद बांग्लादेश के कोच स्टीव रोड्स ने मैच बारिश की भेंट चढने के बाद रिजर्व डे की मांग की।

मैच रद्द होने के बाद बांग्लादेश के कोच स्टीव रोड्स ने मैच बारिश की भेंट चढने के बाद रिजर्व डे की मांग की।

आईसीसी विश्वकप 2019 का 16वां मुकाबला बारिश की भेंट चढ गया, ब्रिस्टल में बारिश की वजह से श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच टॉस तक नहीं हो सका, जिसके बाद मैच रद्द कर दिया गया, मैच रद्द करने के बाद श्रीलंका और बांग्लादेश की टीम ने आईसीसी को इशारों में खरी-खोटी सुनाई।

बांग्लादेश कोच का बयान 
मैच रद्द होने के बाद बांग्लादेश के कोच स्टीव रोड्स ने मैच बारिश की भेंट चढने के बाद रिजर्व डे की मांग की, उन्होने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा कि हम चांद पर आदमी भेज सकते हैं,
तो फिर विश्वकप जैसे बड़े टूर्नामेंट में रिजर्व डे क्यों नहीं रख सकते, ये टूर्नामेंट लंबा है, इसलिये रिजर्व डे रखना चाहिये।

श्रीलंका के कप्तान भी निराश  
श्रीलंकाई कप्तान दिमुथ करुणारत्ने भी मैच रद्द होने के बाद निराश दिखे, अब श्रीलंकी की टीम के 4 मैचों में 4 अंक हो गये हैं, जिसमें से दो अंक मैच रद्द होने की वजह से आये हैं,
श्रीलंका की टीम अंक तालिका में पाचवें स्थान पर पहुंच गई है, इस पर कप्तान करुणारत्ने ने कहा कि हमें फ्री के प्वाइंट नहीं चाहिये।

बारिश की वजह से मैच रद्द 
आपको बता दें कि इस विश्वकप में ऐसा तीसरी बार हुआ है, जब बारिश की वजह से मैच रद्द करना पड़ा, विश्वकप के इतिहास में ऐसा पहली बार हुई है,
जब तीन मैच बारिश की वजह से रद्द किये गये हों। पाक और श्रीलंका, वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका और अब श्रीलंका और बांग्लादेश के मैच बारिश की वजह से रद्द हो चुके हैं।