वोट नरेन्द्र मोदी को दिया और काम मुझसे, कहते हुए कैमरे में कैद हुए कुमारस्वामी, अब कह रह ये बात
कुमारस्वामी के रवैये से हर कोई हैरान रह गया, जिसके बाद उनका काफिला आगे बढ गया, इस पूरे घटनाक्रम के तूल पकड़ने के बाद सीएम ने एक चैनल के जरिये इस पर सफाई दी है
वीडियो देखने के लिये नीचे जाएं
कुमारस्वामी के रवैये से हर कोई हैरान रह गया, जिसके बाद उनका काफिला आगे बढ गया, इस पूरे घटनाक्रम के तूल पकड़ने के बाद सीएम ने एक चैनल के जरिये इस पर सफाई दी है।
कर्नाटक के सीएम एचडी कुमारस्वामी आये दिन सुर्खियों में रहते हैं, अब उन्होने रायचूर जिले में प्रदर्शनकारियों के सामने आपा खो दिया, सीएम इतने गुस्सा हो गये, कि उन्होने प्रदर्शन कर रहे लोगों से कहा कि वो उनकी मदद नहीं कर पाएंगे, क्योंकि उन्होने पिछले महीने नरेन्द्र मोदी को वोट दिया था, एक स्थानीय चैनल इसका वीडियो प्रसारित कर रहा है।गांव यात्रा
आपको बता दें कि सीएम कुमारस्वामी अपने एक कार्यक्रम के तहत गांव यात्रा पर हैं, तभी कुछ प्रदर्शनकारियों ने उनका काफिला रोक अपनी मांगों से उन्हें अवगत कराना चाहा,
लोगों ने सीएम की गाड़ी को घेर कर नारेबाजी करने लगे, जिससे नाराज सीएम ने ये कहा कि आप लोगों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को वोट दिया है, और काम मुझसे करवाना चाहते हैं।
लाठीचार्ज की जरुरत
बाकी कुमारस्वामी क्या कह रहे हैं, ये स्पष्ट पता नहीं चल रहा है, स्थानीय न्यूज चैनल की रिपोर्ट के मुताबिक उन्होने कहा कि क्या मुझे आपका सम्मान करना चाहिये,
क्या आपको लाठीचार्ज की जरुरत है। आपने नरेन्द्र मोदी को वोट दिया, और आप चाहते हैं कि मैं आपकी मदद करुं, बीजेपी ने मुख्यमंत्री के ऐसे रवैये की आलोचना की है, उन्हें हताश बताया है।
पांच सितारा होटल में ठहरते हैं
आपको बता दें कि कुमारस्वामी के गांव यात्रा के दौरान पांच सितारा होटल में ठहरने को लेकर भी सवाल खड़े किये जा रहे हैं, हालांकि इस पर प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए सीएम ने कहा कि ये मेरा निजी मामला है,
मुझे बीजेपी से सर्टिफिकेट की जरुरत नहीं है। मैं काम अपने हिसाब से करुंगा ना कि बीजेपी के तरीके से।
बयान पर सफाई
कुमारस्वामी के रवैये से हर कोई हैरान रह गया, जिसके बाद उनका काफिला आगे बढ गया, इस पूरे घटनाक्रम के तूल पकड़ने के बाद सीएम ने एक चैनल के जरिये इस पर सफाई दी है,
उन्होने कहा कि कर्मचारियों की समस्या को सुलझाने के लिये उन्होने 15 दिन का समय मांगा था, लेकिन इसके बावजूद कर्मचारियों ने सड़क जाम कर दिया, जिससे मुझे गुस्सा आ गया। साथ ही उन्होने बीजेपी पर तंज कसते हुए पूछा कि अगर मोदी का काफिला रोका जाए, तो क्या वो इसे स्वीकार करेंगे।
#BIGNEWS: Watch how CM @hd_kumaraswamy lost his cool during— NEWS9 (@NEWS9TWEETS) June 26, 2019
village stay programme and asked people 'why should I help you, when you voted for @narendramodi?' pic.twitter.com/KE9H0dkKBn



