युवी ने बुमराह के चेहरे पर की टिप्पणी, जसप्रीत के जवाब से हो गई सिक्सर किंग की बोलती बंद

युवी का दांव उल्टा पड़ गया, जैसे ही उन्होने कमेंट किया, वैसे ही बुमराह ने भी उन्हें जवाब दे दिया, जसप्रीत के जवाब से युवी क्लीन बोल्ड हो गये।

युवी का दांव उल्टा पड़ गया, जैसे ही उन्होने कमेंट किया, वैसे ही बुमराह ने भी उन्हें जवाब दे दिया, जसप्रीत के जवाब से युवी क्लीन बोल्ड हो गये।

आईसीसी विश्वकप में टीम इंडिया के युवा तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं, युवराज सिंह ने बीते रविवार को बुमराह की खिंचाई कर दी। दरअसल जसप्रीत ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक एंटी एक्ने क्रीम का प्रचार करते हुए एक तस्वीर पोस्ट की, साथ में कैप्शन में लिखा, अपने कील मुंहासों से छुटकारा पाने के लिये कुछ करिये।

युवी का मजाकिया कमेंट 
जसप्रीत बुमराह की इसी तस्वीर पर युवराज सिंह ने मजाकिया लहजे में कमेंट करते हुए लिखा, कि हां तुम्हारे बहुत कील मुंहासे है, तुम फौरन इसका इस्तेमाल करो।
आपको बता दें कि युवी अपने मजाकिया अंदाज के लिये जाने जाते हैं, टीम के कई सीनियर और जूनियर खिलाड़ियों के साथ वो अकसर मस्ती करते नजर आते हैं।

बुमराह का जवाब 
हालांकि इस बार युवी का दांव उल्टा पड़ गया, जैसे ही उन्होने कमेंट किया, वैसे ही बुमराह ने भी उन्हें जवाब दे दिया, जसप्रीत के जवाब से युवी क्लीन बोल्ड हो गये।
उन्होने युवराज के उम्र पर चुटकी लेते हुए लिखा, युवी पा मुझे पता है कि आप जवान महसूस करने के लिये एंटी एजिंग क्रीम ढूंढ रहे होंगे, आपको जल्द ही वो प्रोडक्ट भी मिल जाएगा।

इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा  
मालूम हो कि युवराज सिंह ने इसी महीने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और आईपीएल को अलविदा कहा है, अब वो ग्लोबल टी-20 लीग में खेलते नजर आएंगे,
तो विश्वकप में बुमराह अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, बुमराह ने अफगानिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया की जीत में बड़ी भूमिका निभाई, उन्होने इस विश्वकप में 4 मैचों में 7 विकेट लिये हैं, साथ ही वो काफी किफायती गेंदबाजी कर रहे हैं।