युवराज सिंह के फैंस के लिये बड़ी खुशखबरी, स्टार बल्लेबाज का मैदान पर वापसी का फैसला
युवराज सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं, तो फिर उनके लिये बाहरी देशों में होने वाले क्रिकेट लीग के दरवाजे खुल चुके हैं
युवराज सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं, तो फिर उनके लिये बाहरी देशों में होने वाले क्रिकेट लीग के दरवाजे खुल चुके हैं।
टीम इंडिया के पूर्व स्टार बल्लेबाज युवराज सिंह ने पिछले सप्ताह ही इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा की है, लेकिन अगर आप युवी के फैन हैं, तो फिर ये आपके लिये गुड न्यूज है। दरअसल इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर होने वाले सिक्सर किंग फिर से क्रिकेट के मैदान पर वापसी को तैयार हैं, जी हां, युवराज सिंह कनाडा की ग्लोबल टी-20 लीग में खेलते दिखेंगे।कनाडा टी-20 लीग में खेलेंगे
कनाडा की ग्लोबल टी-20 लीग के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल ने स्टार बल्लेबाज युवराज सिंह की तस्वीर को ट्वीट किया है, जिसमें जानकारी दी गई है,
ग्लोबल टी-20 लीग 2019 के लिये टोरंटो नेशनल्स में शामिल हुए सिक्सर किंग युवराज सिंह, युवी ने इससे पहले बीसीसीआई से दुनियाभर के टी-20 लीग में खेलने की अनुमति मांगी थी।
रिटायरमेंट से पहले नहीं खेल सकते थे
बीसीसीआई के नियमों के मुताबिक कोई भी भारतीय खिलाड़ी रिटायरमेंट से पहले बाहरी क्रिकेट लीग में बिना इजाजत हिस्सा नहीं ले सकता,
लेकिन चूंकि अब युवराज सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं, तो फिर उनके लिये बाहरी देशों में होने वाले क्रिकेट लीग के दरवाजे खुल चुके हैं, मालूम हो कि युवी से पहले टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर वीरेन्द्र सहवाग और जहीर खान भी संन्यास के बाद यूएई में टी-10 लीग का हिस्सा बन चुके हैं।
अगले महीने से शुरु लीग
युवराज सिंह के साथ इस टीम में न्यूजीलैंड के दिग्गज बल्लेबाज ब्रेंडन मैक्कलम और वेस्टइंडीज के कायरान पोलार्ड भी शामिल होंगे, इस लीग में 5 टीमें हिस्सा लेगी,
जिनमें दुनिया भर के खिलाड़ी चुने जाएंगे, इस लीग की शुरुआत अगले महीने 25 जुलाई से शुरु होकर 11 अगस्त तक चलेगी। युवी के मुताबिक अभी उनके भीतर क्रिकेट बची है, और वो खेलना चाहते हैं, 37 साल की उम्र में घर बैठकर सोचने के बजाय मैदान पर क्रिकेट का आनंद लेना चाहते हैं। युवी ने 10 जून को इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान किया था।


