सलमान की एक्ट्रेस पर आया था युवराज सिंंह का दिन, ऐसे शुरु हुई लव स्टोरी

हेजल का प्यार पाने के पीछे युवराज सिंह का क्रिकेट स्टारडम नहीं बल्कि तीन साल की कड़ी मेहनत थी, आपको दोनों की लव स्टोरी फिल्मी लग सकती है।

हेजल का प्यार पाने के पीछे युवराज सिंह का क्रिकेट स्टारडम नहीं बल्कि तीन साल की कड़ी मेहनत थी, आपको दोनों की लव स्टोरी फिल्मी लग सकती है।

स्टार बल्लेबाज युवराज सिंह ने इंटरनेशनल क्रिकेट और आईपीएल से सन्यास का ऐलान कर दिया है, मुंबई के एक होटल में प्रेस कांफ्रेंस कर उन्होने ऐलान किया, इस दौरान युवी भावुक हो गया, उनके साथ उनकी मां शबनम सिंह और पत्नी हेजल कीच भी मौजूद थीं, खेल के अलावा युवी अपने लाइफस्टाइल और लव स्टोरी के लिये भी खूब सुर्खियों में रहे।

हेजल से दोस्ती 
हेजल का प्यार पाने के पीछे युवराज सिंह का क्रिकेट स्टारडम नहीं बल्कि तीन साल की कड़ी मेहनत थी, आपको दोनों की लव स्टोरी फिल्मी लग सकती है, लेकिन बिल्कुल सच है,
युवी तीन साल तक कोशिश करते रहे, कि हेजल के साथ वो कॉफी डेट पर जाएं, लेकिन बात नहीं बन पा रही थी। हेजल बार-बार युवराज से मुलाकात के लिये हां कह देती थी, बार मुलाकात के दिन फोन बंद कर लेती थी, या फोन ही नहीं उठाती थी, 3 साल तक यही चलता रहा, लेकिन फिर भी युवराज ने हार नहीं मानी, वो फेसबुक पर हेजल के फ्रेंड बनने में सफल रहे, हालांकि यहां भी उन्हें सफलता तुरंत नहीं मिली।

तीन महीने में फेसबुक फ्रेंड
एक इंटरव्यू में युवराज ने बताया कि हेजल ने 3 महीने में उनकी फ्रेंड रिक्वेस्ट एक्सेप्ट की थी, इसके बाद दोनों के बातों का सिलसिला शुरु हुआ,
फिर कॉमन फ्रेंड के जरिये पहली डेट संभव हो सकी, हालांकि हेजल ने कहा कि लगातार मुलाकात के बाद भी मुझे कभी इस बात का एहसास नहीं हुआ कि मैं युवी को पसंद करने लगी हूं, मुझे ये पता चला जब युवराज ने मुझे प्रपोज किया। मैंने उनका प्रपोजल स्वीकार कर लिया, फिर 30 नवंबर 2016 को हमने शादी कर ली।

कौन है हेजल
आपको बता दें कि हेजल कीच भारतीय मूल की ब्रिटिश मॉडल हैं, हेजल को सलमान खान की फिल्म बॉडीगार्ड में भी देखा गया था,
इस फिल्म में उन्होने करीना कपूर की सहेली का किरदार किया था, इसके अलावा भी उन्होने कुछ फिल्मों में काम किया है।