संन्यास के बाद अब जॉब के लिये इंटरव्यू देने पहुंचे युवराज सिंह, वीडियो जबरदस्त मचा रहा धूम
वीडियो देखने के लिये नीचे स्क्रॉल करेंयुवराज सिंह से पूछा जाता है, कि क्रिकेट को हिंदी में क्या कहा जाता है तो युवी बड़े ही सादगी से जवाब देते हैं लंब दंड गोल पिंड भागदौड़ प्रतियोगिता।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास लेने के बाद स्टार बल्लेबाज युवराज सिंह जॉब इंटरव्यू दे रहे हैं, आपको शायद ये पढकर यकीन नहीं हो रहा होगा, लेकिन युवी के जॉब इंटरव्यू का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, इस इंटरव्यू की खास बात ये है कि युवी भले नौकरी मांगने गये हों, लेकिन उन्हें बॉस पसंद नहीं आते, जिसके बाद वो इंटरव्यू बीच में ही छोड़कर बाहर निकल जाते हैं।एक्टिंग कर रहे युवराज
टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह ने हॉटस्टार स्पेशल सीरीज द ऑफिस इंडिया में एक्टिंग की है, इस सीरीज में युवी एक ऑफिस में नौकरी के लिये इंटरव्यू देने जाते हैं,
जहां उनकी मुलाकात चड्ढा नाम के बॉस से होती है, चड्ढा साहब दिलचस्प तरीके से युवी से सवाल पूछते हैं, वो पूछते हैं कि आपके पास सेल्स एक्सपीरियंस क्या है, तो युवी कहते हैं मैंने गाड़ी, चॉकलेट, टूथपेस्ट, फ्रिज और यहां तक की इंश्योरेंस भी बेचा है, युवी कहते हैं, कि आप चाहें तो मैं आपको पेपर भी बेच के दिखा सकता हूं।
क्रिकेट को हिंदी में क्या कहते हैं
इसके बाद युवराज सिंह से पूछा जाता है, कि क्रिकेट को हिंदी में क्या कहा जाता है तो युवी बड़े ही सादगी से जवाब देते हैं लंब दंड गोल पिंड भागदौड़ प्रतियोगिता,
इंटरव्यू के आखिर में युवी सैलरी की बात करते हैं, तो चड्ढा साहब कहते हैं कि तुम्हें मेरे जैसे बॉस के नीचे काम करने का मौका मिलेगा, यही क्या कम बात है, बॉस की बातें सुन युवी को गुस्सा आ जाता है, वो वहां से निकल जाते हैं।
इसी महीने क्रिकेट को कहा अलविदा
आपको बता दें कि युवराज सिंह ने इसी महीने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और आईपीएल से संन्यास की घोषणा की है, हालांकि अब वो ग्लोबल टी-20 लीग में खेलते हुए दिखेंगे,
युवी पिछले काफी समय से टीम से बाहर चल रहे थे, इस साल आईपीएल में भी पहले राउंड में उन्हें खरीददार नहीं मिला था। वीडियो देखने के लिये नीचे क्लिक करें
Yuvi Retires. Chaddha Hires. Will he take up the Wilkins Chawla Challenge? #TheOfficeIndia@YUVSTRONG12 @mukulchadda @thegopaldatt pic.twitter.com/DzJQ6pNJzG— Hotstar Specials (@HotstarSpecials) June 29, 2019


