कमाई और दौलत के मामले में युवराज सिंह नहीं हैं किसी से कम, अरबों की संपत्ति के मालिक

स्टार क्रिकेटर युवराज सिंह बिजनेस घरानों के भी चहेते रहते हैं, प्यूमा से लेकर एलजी और रिवाइटल तक का उन्होने विज्ञापन किया है।

स्टार क्रिकेटर युवराज सिंह बिजनेस घरानों के भी चहेते रहते हैं, प्यूमा से लेकर एलजी और रिवाइटल तक का उन्होने विज्ञापन किया है।

टीम इंडिया के पूर्व स्टार बल्लेबाज और 2011 विश्वकप में हीरो रहे युवराज सिंह ने इंटरनेशनल क्रिकेट से सन्यास की घोषणा कर दी, मुंबई के एक बड़े होटल में प्रेस कांफ्रेंस कर युवराज ने संन्यास का ऐलान किया, इसके साथ ही सबने उन्हें अगली पारी के लिये बधाई दी, वैसे अगर युवी की कमाई की बात करें, तो युवराज कमाई के मामले में काफी आगे हैं, उन्होने अरबों की संपत्ति बना रखी है। 

युवराज की संपत्ति 
दिसंबर 2018 तक युवराज सिंह की कुल संपत्ति 250 से 300 करोड़ (एक आकलन के मुताबिक) रुपये के बीच थी, युवराज सिंह को एक मैच खेलने के लाखों रुपये फीस मिलती है,
इसके साथ ही बीसीसीआई से कांट्रेक्ट के रुप में भी सलाना पैसा मिलता था, एक टी-20 के लिये मैच फीस के रुप  में दो लाख और टेस्ट मैच के लिये  5 लाख रुपये मिलते हैं।

विज्ञापन से मोटी कमाई
स्टार क्रिकेटर युवराज सिंह बिजनेस घरानों के भी चहेते रहते हैं, प्यूमा से लेकर एलजी और रिवाइटल तक का उन्होने विज्ञापन किया है, जिसके बदले में उन्हें सलाना करोडो़ं रुपये मिलते थे,
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक युवी अपनी पत्नी हेजल और मां शबनम सिंह के साथ चंडीगढ के जिस घर में रहते हैं, उसकी कीमत 5 करोड़ रुपये से ज्यादा है, इसके साथ ही उनके पास लग्जरी कारों का भी कलेक्शन है, जिसमें बेंटले कांटिनेंटल, मर्सीडिज एस क्लास, ऑडी क्यू-5 और बीएमडब्लयू 3 सीरीज जैसी महंगी गाड़ियां शामिल है।

आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी 
सीमित ओवरों में युवराज अपने दौर के सबसे बेहतरीन क्रिकेटर रहे हैं, यही वजह है कि आईपीएल में भी उनकी ऊंची बोली लगी, साल 2015 में दिल्ली डेयरडेविल्स ने उन्हें 16 करोड़ रुपये में खरीदा था,
जो आईपीएल की सबसे ऊंची बोली थी, इसके अलावा युवी की एक कंपनी भी है, जो उन्होने तीन साल पहले यूवीकैन के नाम से शुरु की है, ये कंपनी एथलेटिक्स या खेल जुड़े सामान और कपड़े बेचती है।