इलाज में लापरवाही की वजह से शिवराज सिंह चौहान की बेटी का निधन, पति लगा रहे बड़ा आरोप

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारती वर्मा नगरपालिका में नौकरी करती थी, गुरुवार सुबह अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई।

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की दत्तक पुत्री भारती वर्मा का गुरुवार को निधन हो गया, बेटी की मौत की जानकारी मिलते ही पूर्व सीएम की पत्नी साधना सिंह और पुत्र कार्तिकेय विदिशा पहुंचे। भारती के पति डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं, उनका कहना है कि अगर डॉक्टरों ने लापरवाही ना की होती, तो शायद उनकी जिंदा होती।

अस्पताल से गायब थे डॉक्टर
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारती वर्मा नगरपालिका में नौकरी करती थी, गुरुवार सुबह अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें पास के नर्सिंग होम में ले जाया गया,
जहां डॉक्टर ही नहीं थे, नर्सिंग होम के स्टाफ ने कहा कि डॉक्टर साढे दस बजे तक आएंगी, लेकिन डॉक्टर नहीं आई, दूसरी ओर मरीज की हालत बिगड़ती जा रही थी, जिसके बाद उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पूर्व सीएम ने कराई थी शादी 
मीडिया से बात करते हुए भारती के पति रविन्द्र मालवीय ने कहा कि मेरी पत्नी शारीरिक कमजोरी महसूस कर रही थी, जिसका ईलाज भी जारी था, आज सुबह उसने उल्टियां करना शुरु कर दिया,
जिसके बाद हम उसे लेकर नर्सिंग होम पहुंचे, तो वहां डॉक्टर ही नहीं थी, जब तक जिला अस्पताल पहुंचे, तो डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। साथ ही उन्होने ये भी बताया कि उनकी शादी पिछले साल एमपी के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कराई थी।

पूर्व सीएम भी पहुंच सकते हैं
बेटी के मौत की जानकारी मिलते ही पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान की पत्नी साधना सिंह और बेटे कार्तिकेय विदिशा के जिला अस्पताल पहुंचे, दोनों अपनों आंसूओं को नहीं रोक सके,
बताया जा रहा है कि शिवराज सिंह चौहान छत्तीसगढ की राजधानी रायपुर में हैं, जल्द ही वो भी पहुंचेंगे, भारती की शादी पिछले साल 1 मई को विदिशा के किसान परिवार के युवक रविन्द्र मालवीय से हुई थी।