दिग्गज क्रिकेटर का बड़ा खुलासा, शादी के बाद 5-6 लड़कियों के साथ रहे नाजायज संबंध, लोग बजा रहे थे तालियां, वीडियो

वीडियो देखने के लिये नीचे जाएं
39 वर्षीय ऑलराउंडर अब्दुल रज्जाक ने एक टीवी शो के दौरान कहा कि उनके 5 से 6 लड़कियों के साथ एक्सट्रा मैरेटियल अफेयर रहा।

क्रिकेट के मैदान पर अपने लंबे-लंबे हिट्स और लाइन लेंथ से विरोधियों को परेशान करने वाले पाक के पूर्व ऑलराउंडर अब्दुल रज्जाक ने एक सनसनीखेज खुलासा किया है, उन्होने एक टीवी शो के दौरान कहा कि उनके 5 से 6 लड़कियों-महिलाओं के साथ एक्सट्रा मैरिटियल अफेयर रहा, हैरान करने वाली बात ये है कि अब्दुल रज्जाक ने खुश होकर ये बात टीवी पर बताई है, ऐसा लग रहा था जैसे उन्हें इस बात पर काफी गर्व हो रहा था, वही टीवी स्टूडियो में बैठे लोग भी उनके इस खुलासे पर तालियां बजा रहे थे।

पाक क्रिकेटर का खुलासा
39 वर्षीय ऑलराउंडर अब्दुल रज्जाक ने एक टीवी शो के दौरान कहा कि उनके 5 से 6 लड़कियों के साथ एक्सट्रा मैरेटियल अफेयर रहा, हर रिश्ता एक से डेढ साल तक चला,
जब ऑलराउंडर से पूछा गया, कि ये रिश्ते शादी के पहले बने या बाद में, तो उन्होने जवाब देते हुए कहा कि ये सब शादी के बाद ही हुआ, रज्जाक ने अपने निजी जीवन को लेकर किये इस खुलासे से सबको हैरान कर दिया है।

अंतरराष्ट्रीय करियर
मालूम हो कि अब्दुल रज्जाक की गिनती पाकिस्तान के बेहतरीन ऑलराउंडरों में होती है, उन्होने पाक के लिये 46 टेस्ट मैच, 265 एकदिवसीय और 32 टी-20 मैच खेले हैं,
अपने इंटरनेशनल करियर में अब्दुल रज्जाक ने 8 हजार से ज्यादा पन और 389 विकेट हासिल किये हैं।

हार्दिक पंड्या का कोच बनना चाहते थे
हाल ही में अब्दुल रज्जाक का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वो हार्दिक पंड्या को कोचिंग देने की बात कह रहे थे,
तब रज्जाक ने बीसीसीआई से मांग करते हुए कहा था कि सिर्फ दो हफ्ते के लिये पंड्या को उनके हवाले कर दे, वो उन्हें दुनिया का सबसे बेहतरीन ऑलराउंडर और हिटर बना देंगे। वीडियो देखने के लिये नीचे क्लिक करें