संसद में फजीहत करा बैठे अखिलेश यादव, रवि किशन की वजह से उड़ा रहा मजाक, वीडियो
वीडियो देखने के लिये नीचे जाएं
सपा सांसद अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी की पूर्व सपा सरकार ने विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वालों को यश भारती सम्मान देती थी, पेंशन के तौर पर उन्हें 50 हजार रुपये मासिक की राशि भी दी जाती थी।।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव संसद में आज उस समय अपनी फजीहत करा बैठे, जब उन्होने दावा किया, कि भोजपुरी सुपरस्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन को उनकी सरकार ने यश भारती सम्मान दिया, वो आज भी पुरस्कार से जुड़ी पेंशन प्राप्त कर रहे हैं, जिस पर सदन में बैठे रवि किशन ने उनके दावे को खारिज किया, इसके बाद सदन में ठहाके गूंजने लगे।क्या है मामला
दरअसल लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान पद्म पुरस्कारों से जुड़े पूरक प्रश्न पूछने के बाद सपा सांसद अखिलेश यादव ने कहा कि
यूपी की पूर्व सपा सरकार ने विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वालों को यश भारती सम्मान देती थी, पेंशन के तौर पर उन्हें 50 हजार रुपये मासिक की राशि भी दी जाती थी। उन्होने आगे बोलते हुए कहा कि सदन में मौजूद सदस्य रवि किशन को भी यश भारती सम्मान मिल चुका है, मेरा सवाल है कि क्या केन्द्र सरकार भी पद्म पुरस्कारों से सम्मानित लोगों के लिये कोई सम्मान राशि देना शुरु करेगी।
रवि किशन ने किया पलटवार
अखिलेश यादव की बात पूरा होने के बाद गोरखपुर सांसद ने कहा कि अखिलेश यादव जी ने कहा कि मुझे यश भारती सम्मान मिला, जबकि ऐसा नहीं है,
मुझे ना तो सपा की सरकार और ना ही बसपा की सरकार में ये सम्मान मिला, ना कोई सम्मान राशि मिली है।
अखिलेश ने कुछ कहना चाहा
रवि किशन का जवाब सुनते ही लोकसभा में ठहाके गूंजने लगे, माननीय सदस्य मेजें थपथपाने लगे, जिसके बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिर कुछ कहना चाहा,
लेकिन स्पीकर ओम बिड़ला ने उन्हें अनुमति नहीं दी। आपको बता दें कि अखिलेश यादव आजमगढ सीट से चुनाव जीतकर संसद पहुंचे हैं।


