बीच सड़क नशे में धुत महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा, लोग बनाते रहे वीडियो
वीडियो देखने के लिये नीचे स्क्रॉल करें
वीडियो में साफ दिख रहा है कि किस तरह स्कूटी सवार एक महिला और पुरुष दिल्ली पुलिस के ट्रैफिक पुलिसकर्मी से बदसलूकी कर रहे हैं।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ट्रैफिक पुलिस कर्मियों के साथ झगड़े का एक और वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है, इस वीडियो मों स्कूटी सवार एक शख्स को पुलिस ने रोका, जिसके बाद स्कूटी पर पीछे बैठी लड़की अचानक ट्रैफिक पुलिस कर्मियों से झगड़ा करती दिख रही है, दिल्ली के मायापुरी इलाके का ये वीडियो है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में महिला ट्रैफिक पुलिस वाले से बदसलूकी करती दिख रही है।महिला ने की बदसलूकी
वीडियो में साफ दिख रहा है कि किस तरह स्कूटी सवार एक महिला और पुरुष दिल्ली पुलिस के ट्रैफिक पुलिसकर्मी से बदसलूकी कर रहे हैं,
स्कूटी पर सवार महिला ट्रैफिक पुलिसकर्मी के साथ धक्का मुक्की और गाली गलौच करती दिख रही है, यहां तक कि आस पास से गुजर रहे लोगों ने महिला को बदसलूकी करने से रोका, तो उन्होने आम लोगों को भी गालियां दी।
दोनों गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की टीम ने ट्रैफिक पुलिस में तैनात एएसआई सुरेन्द्र की शिकायत के बाद स्कूटी सवार अनिल कुमार पांडे और माधुरी को गिरफ्तार कर लिया है।
फिलहाल दोनों से पूछताछ की जा रही है, इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी, पुलिस टीम दोनों पक्षों से बात कर रही है।
क्या है मामला
दरअसल मंगलवार शाम करीब सात बजे दिल्ली ट्रैफिक पुलिस में तैनात एएसआई सुरेन्द्र ने स्कूटी सवार माधुरी और अनिल को बिना हेलमेट स्कूटी चलाने और लाल बत्ती पर जेब्रा क्रासिंग से भी आगे खड़े होने पर टोका,
साथ ही लाइसेंस दिखाने को कहा, जिस पर स्कूटी पर पीछे बैठी माधुरी ट्रैफिक पुलिस वाले से भिड़ गई, वो पुलिस वाले के साथ बदसलूकी करने लगी, दिल्ली पुलिस के मुताबिक स्कूट सवार दोनों नशे में धुत थे, पुलिस के मुताबिक अनिल कुमार पांडे पूर्व सैनिक हैं।


