कटरीना ने ना खिंचाई होती ये तस्वीर, तो आज कपूर खानदान की बहू होती

कटरीना कपूर खानदान के साथ इतनी घुलमिल गई थी, कि वो परिवार के सभी बड़े मौकों पर मौजूद रहती थी, यहां तक कि एक टीवी शो में करीना कपूर ने कहा था कि वो अपनी भाभी के रुप में कटरीना को देखना चाहती है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ कई बार इशारों में कह चुकी हैं, कि रणबीर कपूर के साथ उनका ब्रेकअप उनकी जिंदगी के सबसे मुश्किल दिनों में से एक था, दरअसल रणबीर-कैटरीना रिश्ते में काफी आगे चले गये थे, रणबीर ने तो अपने मम्मी-पापा का घर  छोड़कर कटरीना के साथ रहने के लिये अलग फ्लैट भी ले लिया था, दोनों साथ रहते थे, दोनों के परिवारों ने भी एक-दूसरे को रिश्तेदार मान लिया था।

कपूर खानदान के जश्न में होती थी शामिल
कटरीना कपूर खानदान के साथ इतनी घुलमिल गई थी, कि वो परिवार के सभी बड़े मौकों पर मौजूद रहती थी, यहां तक कि एक टीवी शो में करीना कपूर ने कहा था कि
वो अपनी भाभी के रुप में कटरीना को देखना चाहती है। रणबीर की मां नीतू कपूर ने भी इस रिश्ते को लेकर हरी झंडी दिखा दी थी, जिसके बाद कहा जा रहा था, कैट ही कपूर खानदान की बहू बनेगी।

सलमान का दिल तोड़ रणबीर के पास पहुंची थी
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने कभी भी किसी लड़की के लिये इतना खुलकर स्वीकार नहीं किया, कि वो उसके साथ घर बसाने की सोच रहे थे, जितना कटरीना के लिये कहा,
दरअसल दबंग खान की बहन अर्पिता की शादी के मौके पर बातों ही बातों में सलमान माइक पर बोल पड़े, कि मैंने कैट को कटरीना कैफ खान बनने का मौका दिया था, लेकिन इन्हें तो कैटरीना कैफ कपूर बनना है, इसके बाद एक्ट्रेस झेंप गई और सलमान के पीछे छिपने की कोशिश करने लगी थी।

एक तस्वीर ने बदल दिया खेल
रणबीर-कटरीना के बीच नजदीकियां साल 2009 में अजब प्रेम की गजब कहानी फिल्म से बढी, दोनों करीब 4 साल रिलेशनशिप में रहे, फिर 2013 में अचानक दोनों की एक तस्वीर वायरल होने लगी, दोनों स्पेन में सुमद्रतट पर छुट्टियां बिता रहे थे,
इसी तस्वीर ने दोनों के रिश्ते में दरार डाल दिया, जिसके बाद पूरा कपूर खानदान कटरीना के विरोध में खड़ा हो गया। एक्ट्रेस ने कुछ मीडिया हाउसेज को निजी तस्वीरें छापने के लिये नोटिस भी भेजा, मीडिया तक ये तस्वीरें कैसे पहुंची, कभी रणबीर ने इस पर बात नहीं की, लेकिन कहा जाता है कि कटरीना की लापरवाही से ये तस्वीर बाहर आई।