इस एक्ट्रेस के लिये हिमेश रेशमिया ने तोड़ दी थी 22 साल पुरानी शादी, एक ही बिल्डिंग में रहती है पहली पत्नी

18 साल की उम्र में उन्हें सलमान खान की फिल्म प्यार किया तो डरना क्या का टाइटल ट्रैक मिला था, इसी गाने ने हिमेश को स्टार बना दिया।

बॉलीवुड प्ले बैक सिंगर और म्यूजिक कंपोजर हिमेश रेशमिया आज अपना 46वां जन्मदिन मना रहे हैं, 23 जुलाई 1973 को पैदा हुए हिमेश ने फिल्म इंडस्ट्री में एक म्यूजिक डायरेक्टर, सिंगर के रुप में पहचान बनाई, उन्होने एक्टिंग भी की, हालांकि उन्हें सफलता नहीं मिली, गुजराती परिवार में पैदा हुए हिमेश बेहतरीन म्यूजिक डायरेक्टर विपिन रेशमिया के बेटे हैं, विपिन रेशमिया आर डी बर्मन, लक्ष्मीकांत प्यारेलाल और शंकर जयकिशन जैसे म्यूजिक निर्देशकों के साथ काम कर चुके हैं।

18 साल में स्टार
सिर्फ 15 साल की उम्र में हिमेश रेशमिया ने दूरदर्शन अहमदाबाद के लिये काम करना शुरु कर दिया था, 18 साल की उम्र में उन्हें सलमान खान की फिल्म प्यार किया तो डरना क्या का टाइटल ट्रैक मिला था,
इसी गाने ने हिमेश को स्टार बना दिया, इसके बाद उन्होने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा, एक के बाद एक कंपोजर और सिंगर के रुप में हिट गाना देते चले गये।

पत्नी से तलाक
पिछले साल हिमेश रेशमिया ने टीवी एक्ट्रेस सोनिया चोपड़ा के साथ दूसरी शादी की, इससे पहले हिमेश की 22 साल पहले कोमल से शादी हुई थी, दोनों का एक बेटा भी है,
2017 में दोनों ने आपसी सहमति से तलाक का फैसला लिया, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हिमेश-सोनिया और कोमल एक ही बिल्डिंग में रहते हैं, स्पॉटब्वॉय की रिपोर्ट के अनुसार कोमल लोखंडवाला के जिस बिल्डिंग में 36वें फ्लोर पर रहती है, वहीं हिमेश अपनी दूसरी पत्नी के साथ 35वें फ्लोर पर रहते है, हिमेश से अलग होने के बाद भी कोमल उनके माता-पिता के साथ ही रहती हैं।

एक्टिंग में हाथ आजमाया
कम उम्र में स्टार म्यूजिक डायरेक्टर बनने के बाद हिमेश रेशमिया ने प्लेबैक सिंगिंग में हाथ आजमाया, वहां उन्हें जबरदस्त सफलता मिली,
इसके बाद एक्टिंग में हिमेश ने करियर बनाने की कोशिश की, हालांकि यहां उन्हें अपेक्षित सफलता नहीं मिली, उनकी आने वाली फिल्म हैप्पी हार्डी एंड हीर का टीजर आउट हो गया है, फिल्म में हिमेश डबल रोल किरदार में नजर आ रहे हैं।