हैदराबाद के महाराजा की पोती से संजय दत्त ने की थी दूसरी शादी, जेल से शुरु हुई थी लव स्टोरी

रिचा के गुजर जाने के बाद संजू बाबा की जिंदगी में मॉडल रिया पिल्लई की एंट्री हुई, संजय दत्त और रिया पहले से ही दोस्त थे, उनका प्यार जब परवान चढने लगा।

बॉलीवुड स्टार संजय दत्त आज अपना 60वां जन्मदिन मना कर रहे हैं, इस खास मौके पर हम आपको उनकी दूसरी पत्नी के बारे में बताते हैं, जिनके बारे में कम ही लोग जानते हैं, संजय दत्त ने पहली शादी एक्ट्रेस रिचा शर्मा से साल 1987 में की थी, रिचा ने  शादी के बाद फिल्म इंडस्ट्री छोड़ दी, दोनों की एक बेटी भी है, जिनका नाम त्रिशाला है, और वो यूएस में रहती है, रिचा को कैंसर हो गया, जिसकी वजह से साल 1996 में उनका निधन हो गया।

रिया पिल्लई की एंट्री
रिचा के गुजर जाने के बाद संजू बाबा की जिंदगी में मॉडल रिया पिल्लई की एंट्री हुई, संजय दत्त और रिया पहले से ही दोस्त थे, उनका प्यार जब परवान चढने लगा,
तो मुंबई ब्लास्ट के केस में बॉलीवुड स्टार को जेल जाना पड़ा, बताया जाता है, कि तब रिया संजय दत्त के साथ डटकर खड़ी रही, रिया हैदराबादे के महाराजा नरसिंहगिर धनराजगिर ज्ञान बहादुर की पोती हैं।

जेल में मिलने जाती थी  
रिया की नानी जुबैदा खुद फिल्म एक्ट्रेस थीं, संजय दत्त जब जेल में थे, तो उस दौरान रिया उनसे मिलने जाया करती थी, खुद संजू बाबा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि मुझे रिया से तब प्यार हुआ,
जब मैं जेल में था। जेल से छूटने के बाद वेलेंटाइन डे की पार्टी में उन्होने रिया को शादी के लिये प्रपोज किया, जिसके बाद दोनों सांई मंदिर पहुंचे और पुजारी ने दोनों की शादी करवा दी।

एक साल में तलाक 
शादी के बाद ही संजू बाबा ने सात फिल्में साइन की और फिर से शूटिंग में बिजी हो गये, जिसकी वजह से वो रिया को समय नहीं दे पाते थे। एक इंटरव्यू में खुद ही बॉलीवुड स्टार ने इस बात को कबूला कि
शूटिंग की वजह से मेरी पर्सनल लाइफ खत्म हो गई, हालांकि सच कुछ और ही था, संजय दत्त तब दूसरी लड़कियों के करीब जा रहे थे, तो रिया भी टेनिस स्टार लिएंडर पेस को डेट करने लगी थी, जिसके बाद एक साल के बाद ही दोनों ने अलग होने का फैसला लिया।

लिएंडर पेस से भी अलग
संजय दत्त और रिया पिल्लई का 2008 में तलाक हो गया, रिया लिएंडर पेस के साथ रहने लगी, उन्होने अपनी शादी के बारे में किसी को कुछ भी नहीं बताया, एक बेटी अयाना भी हो गई,
कुछ समय बाद रिया ने लिएंडर पर मारपीट करने का केस दर्ज कराया, तब लिएंडर ने कोर्ट में बताया कि उन्होने रिया से कभी शादी नहीं की, दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे हैं, वहीं रिया का कहना है कि लिएंडर उन्हें पहले दिन से धोखा दे रहे हैं, फिलहाल दोनों अलग हो चुके हैं।