वाघा बॉर्डर पर पाकिस्तानी क्रिकेटर ने की थी शर्मनाक हरकत, अब हरियाणा के बनेंगे दामाद, वीडियो
वीडियो देखने के लिये नीचे जाएं
पाकिस्तानी तेज गेंदबाज हसन अली पिछले साल 22 अप्रैल को वाघा बॉर्डर पहुंचे थे, वहां पर उन्होने अपनी शर्मनाक हरकत से भारतीयों को उकसाने की कोशिश की थी।
पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हसन अली हरियाणा के नूंह की लड़की शामिया आरजू से निकाह करने वाले हैं, हालांकि हसन अली अपनी गेंदबाजी से ज्यादा दूसरी वजहों से सुर्खियों में रहे हैं, विश्वकप के दौरान शोएब अख्तर ने उन्हें लताड़ भी लगाया था और कहा कि था वाघा बॉर्डर पर कूदने से ज्यादा गेंदबाजी पर ध्यान देता, तो शायद टीम के लिये कुछ कर पाता, आइये उनसे जुड़े विवाद के बारे में आपको बताते हैं।वाघा बॉर्डर पर शर्मनाक हरकत
पाकिस्तानी तेज गेंदबाज हसन अली पिछले साल 22 अप्रैल को वाघा बॉर्डर पहुंचे थे, वहां पर उन्होने अपनी शर्मनाक हरकत से भारतीयों को उकसाने की कोशिश की थी,
वो वहां पर अजीबोगरीब तरीके से छलांग लगाते नजर आये थे, हालांकि किसी ने उन्हें ज्यादा तरजीह नहीं दी।
शोएब ने लगाया था लताड़
पाक के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने विश्वकप के दौरान हसन अली के खराब प्रदर्शन पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा था कि आप वहां वाघा बॉर्डर पर छलांगें मार रहे हो,
मैदान पर जोर लगाओ, तो चीजें बदलती है, ये चीजें तब अच्छी लगती है, जब आप 6-7 आउट करते हो, तो यहां तो आपने 84 रन खा लिये, शोएब ने कहा था कि ना पेस है, ना स्विंग है, पता नहीं क्या हासिल करना चाहते हैं।
हसन का करियर
हसन अली ने पाकिस्तान के लिये 9 टेस्ट मैचों में 31 विकेट हासिल किये हैं, जबकि अगर वनडे क्रिकेट की बात की जाए, तो उन्होने 53 मैचों में 82 विकेट अपने नाम किये हैं,
आपको बता दें कि हसन अली और हरियाणा के नूंह की रहने वाली शामिया का निकाह अगले महीने 20 अगस्त को दुबई में होगा, शामिया एयर अमीरात में फ्लाइट इंजीनियर है।
Hasan Ali being Hasan Ali during the flag-lowering ceremony at the Wagah border pic.twitter.com/sQuiwthVLb— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) April 21, 2018


