विश्वकप में ही कप्तान विराट कोहली की जगह छीन सकते हैं रोहित शर्मा, ये है खास वजह
विराट-रोहित के बाद नंबर तीन पर पाकिस्तान के बल्लेबाज बाबर आजम हैं, उन्होने 4 स्थान की छलांग लगाते हुए नंबर तीन का स्थान हासिल किया है।
आईसीसी विश्वकप में रोहित शर्मा के बल्ले की धमक ने सभी विरोधी टीमों को चित कर रखा है, हिटमैन इस विश्व कप में एक दो नहीं बल्कि पांच शतक लगा चुके हैं, जो कि विश्वकप में पहली बार हुआ है, रोहित मैच दर मैच निखरते जा रहे हैं, अब ऐसा लग रहा है कि ये बल्लेबाज जब भी क्रीज पर आएगा, तो शतक लगाकर ही वापस जाएगा, वैसे रोहित की इस धुंआधार पारी ने विराट कोहली को खतरे में डाल दिया है, जल्द ही हिटमैन अपने कप्तान की जगह लेने वाले हैं।नंबर वन बनेंगे रोहित ?
जी हां, अगर आप कप्तानी की बात सोच रहे हैं, तो गलत है, हम यहां आईसीसी वनडे रैंकिग की बात कर रहे हैं, विश्वकप में 5 शतक ठोंकने वाले रोहित की रैंकिग में जबरदस्त इजाफा हो सकता है,
फिलहाल रोहित शर्मा नंबर 2 पर हैं, उन्होने 51 प्वाइंट्स की छलांग लगाई है, विराट कोहली नंबर वन पर हैं, लेकिन दोनों के बीच अंतर सिर्फ 6 अंक का है।
एक शतक और हो जाएगा काम
अगर हिटमैन ने अपने इसी फॉर्म को सेमीफाइनल और फाइनल में भी जारी रखा, तो फिर वो वनडे रैंकिग में विराट कोहली को पछाड़ सकते हैं, विराट के बल्ले से इस विश्वकप में 442 रन बनाये हैं,
जिसमें 5 अर्धशतक शामिल हैं, हालांकि उन्हें वनडे रैंकिंग में इसका कुछ खास फायदा नहीं हुआ, उन्हें महज 1 अंक ही मिले, फिलहाल विराट कोहली 891 अंकों के साथ दुनिया के नंबर वन वनडे बल्लेबाज हैं।
नंबर तीन पर बाबर आजम
विराट-रोहित के बाद नंबर तीन पर पाकिस्तान के बल्लेबाज बाबर आजम हैं, उन्होने 4 स्थान की छलांग लगाते हुए नंबर तीन का स्थान हासिल किया है, जो उनके करियर की बेस्ट रैंकिग है,
वहीं इस विश्वकप में 638 रन बनाने वाले कंगारु बल्लेबाज डेविड वॉर्नर भी नंबर 6 पर पहुंच गये हैं, विश्वकप में दो शतक लगाने वाले केन विलियमसन भी वनडे रैंकिंग में टॉप टेन में जगह बना चुके हैं।


