परमाणु हथियार छोड़ने के लिये पाकिस्तान तैयार, लेकिन भारत के सामने रखी बड़ी शर्त

इंटरव्यू में पाकिस्तानी पीएम इमरान खान से पूछा गया, कि अगर भारत परमाणु हथियार छोड़ने के लिये तैयार हो जाए, तो क्या पाक भी ऐसा करेगा।

प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली बार अमेरिका यात्रा पर पहुंचे इमरान खान ने कहा कि वो परमाणु हथियारों को छोड़ने को तैयार हैं, फॉक्स न्यूज को दिये इंटरव्यू में वजीर-ए-आजम  ने कहा कि पाकिस्तान परमाणु शक्तियों को छोड़ने के लिये तैयार है, लेकिन उन्होने एक शर्त भी रखी है, इमरान ने कहा कि अगर भारत परमाणु हथियार छोड़ने का वादा करे, तभी पाकिस्तान भी ऐसा करने के लिये तैयार होगा।

परमाणु युद्ध का नहीं कोई विकल्प
इंटरव्यू में पाकिस्तानी पीएम इमरान खान से पूछा गया, कि अगर भारत परमाणु हथियार छोड़ने के लिये तैयार हो जाए, तो क्या पाक भी ऐसा करेगा, तो प्रधानमंत्री ने कहा हां,
क्योंकि परमाणु युद्ध कोई विकल्प नहीं है, भारत-पाक के बीच परमाणु युद्ध की बात करना भी आत्मघाती है, क्योंकि हमारी साझा सीमा करीब 2500 मील लंबी है।

सीमा पर बढा तनाव
भारत-पाक के हालातों पर बात करते हुए इमरान ने कहा कि इस साल फरवरी के बाद कुछ ऐसी घटनाएं हुई है, जिससे दोनों देशों के बीच तनाव एक बार फिर से बढ गये हैं,
इमरान खान ने कहा अमेरिका दुनिया का सबसे ताकतवर देश है, वही भारत-पाक के बीच मध्यस्थता कर सकता है।

मुद्दा कश्मीर है
इमरान खान ने कहा कि भारत-पाक के बीच मुद्दा सिर्फ कश्मीर ही है, आगे बोलते हुए पाकिस्तानी पीएम ने कहा कि पिछले सत्तर सालों में दोनों देश एक सभ्य पड़ोसी की तरह नहीं रह सके हैं, इसका एक मात्र कारण कश्मीर है।
आपको बता दें कि भारतीय प्रधानमंत्री ने दो टूक शब्दों में हर मंच से पाकिस्तान को चेतावनी दी है कि पहले आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई करो, फिर बातचीत होगी।