99 पर आउट हुआ ये बल्लेबाज, भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को बुरी तरह रौंद्रा

लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंडिया ए की शुरुआत अच्छी रही, सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ और शुभमन गिल ने पहले विकेट के लिये 12वें ओवर में ही बोर्ड पर 110 रन लगा दिये।

भारत की ए टीम ने वेस्टइंडीज ए को अनऑफिशियल एकदिवसीय सीरीज में हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। इंडिया ए ने पांचवां मुकाबला 8 विकेट से अपने नाम किया, इसके साथ ही 5 एकदिवसीय मैचों की सीरीज 4-1 से भारत ने जीत ली। इंडिया ए को बस चौथे मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा, यानी शुरुआत में ही लगातार तीन मैच जीतकर टीम ने सीरीज अपने नाम कर लिया था।

236 रन बनाये 
पांचवें और आखिरी वनडे में वेस्टइंडीज ए की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 236 रन बनाये थे, भारतीय गेंदबाजों की कहर बरपाती गेंद के सामने मेजबान टीम 47.7 ओवर में ही ऑलआउट हो गई,
इंडिया ए की ओर से सभी गेंदबाजों ने एकजुट होकर अच्छा प्रदर्शन किया, सभी 6 गेंदबाजों के खाते में विकेट आये, दीपक चाहर, नवदीप सैनी और राहुल चाहर ने 2-2 विकेट लिये, तो खलील, क्रुणाल पंड्या और अक्षर पटेल को 1-1 विकेट मिला।

अच्छी शुरुआत 
लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंडिया ए की शुरुआत अच्छी रही, सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ और शुभमन गिल ने पहले विकेट के लिये 12वें ओवर में ही बोर्ड पर 110 रन लगा दिये, हालांकि इसी स्कोर पर शुभमन आउट हो गये, उन्होने 40 गेंदों में 69 रन बनाये, हालांकि गिल के पवेलियन लौटने के बाद भी गायकवाड़ की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी जारी रही, उन्होने श्रेयस अय्यर के साथ मिलकर टीम का स्कोर 200 के पार पहुंचा दिया।

शतक से चूके 
ऋतुराज गायकवाड़ दुर्भाग्यशाली रहे, और सिर्फ 1 रन से शतक से चूक गये, उन्होने आउट होने से पहले 89 गेंदों में 99 रन बनाये, गायकवाड़ जब आउट हुए तो टीम का स्कोर 222 रन हो चुका था,
इसके बाद बल्लेबाजी के लिये मनीष पांडे आये, और अय्यर के साथ मिलकर टीम को जीत दिला दी, श्रेयस अय्यर ने 64 गेंद में नाबाद 61 रन बनाये, जबकि मनीष पांडे नाबाद सात रन बनाकर लौटे।

अब टेस्ट की बारी 
अब इंडिया ए को एकदिवसीय सीरीज के बाद वेस्टइंडीज ए के खिलाफ तीन अनऑफिशियल टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है, पहला मुकाबला 24 जुलाई से नॉर्थ साउंड में खेला जाएगा,
आपको बता दें कि इंडिया ए के कई खिलाड़ियों का चयन भारतीय सीनियर टीम में हुआ है, जो अगले महीने वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलेंगे।