मैनचेस्टर से आई भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिये बड़ी खबर, जानिये ताजा रिपोर्ट
मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रेफर्ड मैदान से फिलहाल टीम इंडिया के लिये अच्छी खबर आ रही है, ताजा रिपोर्ट के अनुसार वहां धूप खिली हुई है।
कुछ ही देर में मैनचेस्टर में भारत-न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला शुरु हो जाएगा, लेकिन इस मुकाबले से पहले क्रिकेट प्रेमियों के मन में कई सवाल उमड़ रहे हैं, कि क्या मैनचेस्टर में आज फिर से बारिश होगी, क्या भारत और न्यूजीलैंड के बीच बाकी बचा मैच पूरा हो पाएगा या नहीं, क्या नतीजा डकवर्थ लुईस नियम से निकलेगा, आइये वहां के अभी के हाल के बारे में आपको बताते है।बारिश होगी लेकिन
मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रेफर्ड मैदान से फिलहाल टीम इंडिया के लिये अच्छी खबर आ रही है, ताजा रिपोर्ट के अनुसार वहां धूप खिली हुई है,
हालांकि मौसम विभाग के रिपोर्ट के मुताबिक वहां दिन भर आसमान में बादल छाये रहेंगे। हल्की बूंदाबांदी की भी संभावना है, हालांकि अच्छी खबर ये है कि टीम इंडिया को पूरी बल्लेबाजी का मौका मिल सकता है, उम्मीद है कि बारिश ज्यादा खलल नहीं डालेगी।
मौसम रिपोर्ट
मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक आज 00 से 10 फीसदी बारिश की संभावना है, मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रेफर्ड मैदान पर आज धूप भी खिलेगी, लेकिन दोपहर 12 बजे से शाम 05 बजे तक हल्की बारिश हो सकती है,
हालांकि इसके बावजूद एक्सपर्ट्स के मुताबकि 50 ओवर का खेल आसानी से होने की उम्मीद है।
मैच का हाल
आपको बता दें कि जब कल बारिश की वजह से खेल रोका गया था, तो 46.1 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर न्यूजीलैंड की टीम ने 211 रन बनाये थे, न्यूजीलैंड को 23 गेंद और बल्लेबाजी करनी है,
इसके बाद भारतीय टीम बल्लेबाजी के लिये उतरेगी, कल लगातार बारिश की वजह से अंपायरों ने मैच रिजर्व डे में भेज दिया, आज विजेता का ऐलान किया जाएगा।


