सेमीफाइनल से पहले विराट कोहली का बड़ा दांव, श्रीलंका के खिलाफ इस मैच विनर को मिल सकता है आराम

इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने अच्छी गेंदबाजी की है, कुछ मुकाबले तो गेंदबाजों ने ही जिताये, इन दिनों जसप्रीत बुमराह भारतीय टीम के गेंदबाजी में सबसे बड़े हथियार हैं।

विश्वकप में लीग मुकाबले आखिरी दौर में है, करीब-करीब सेमीफाइनल की टीमें फाइनल हो चुकी है, क्रिकेट प्रेमियों को सेमीफाइनल मुकाबलों का इंतजार है, हालांकि सेमीफाइनल से पहले भारतीय टीम को श्रीलंका के खिलाफ आखिरी लीग मुकाबला खेलना है, वैसे तो इस मुकाबले के परिणाम का कुछ ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा, ऐसे में कहा जा रहा है कि भारतीय टीम कुछ खिलाड़ियों को आराम देकर नये खिलाड़ियों को आजमा सकती है।

बुमराह को आराम
इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने अच्छी गेंदबाजी की है, कुछ मुकाबले तो गेंदबाजों ने ही जिताये, इन दिनों जसप्रीत बुमराह भारतीय टीम के गेंदबाजी में सबसे बड़े हथियार हैं,
उन्होने धारदार गेंदबाजी की है, लेकिन संभव है कि श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले में उन्हें आराम दिया जा सकता है, दरअसल इस साल ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड दौरे पर उन्हें आराम दिया गया था, लेकिन उसके बाद से वो लगातार मैच खेल रहे हैं, ऐसे में विराट कोहली उन्हें श्रीलंका के खिलाफ आराम दे सकते हैं, ताकि सेमीफाइनल के लिये वो तरो-ताजा रहें।

बुमराह नहीं चाहते आराम
बांग्लादेश के खिलाफ जीत हासिल करने के बाद जब जसप्रीत बुमराह से पूछा गया कि क्या वो श्रीलंका के खिलाफ अगले मुकाबले में आराम करना चाहेंगे,
तो इस पर बुमराह ने कहा था कि ये मेरा पहला विश्वकप है, ऐसे में मैं ज्यादा से ज्यादा मैच खेलना चाहता हूं, आप जितना मैच खेलते हैं उतना ही ज्यादा एंनजॉय करते हैं।

विश्वकप में 14 विकेट
आपको बता दें इस विश्वकप में बुमराह शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं, वो विकेट निकालने के साथ-साथ किफायती ओवर भी फेंक रहे हैं, तभी तो जब भी कप्तान विराट कोहली मुश्किल में होते हैं,
तो उन्हें जसप्रीत की याद आती है, अफगानिस्तान के खिलाफ लो स्कोरिंग मैच में उन्होने 19 यॉर्कर फेंके थे, जिसकी वजह से भारतीय टीम की लाज बची और टीम 11 रनों से जीतने में सफल रही।

श्रीलंका के खिलाफ मुकाबला
आपको बता दें कि श्रीलंका के खिलाफ मुकाबला शनिवार को खेला जाना है, इस मुकाबले को जीतकर भारतीय टीम अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच सकती है,
हालांकि शर्त ये है कि ऑस्ट्रेलिया को दक्षिण अफ्रीका हरा दे, शीर्ष पर पहुंचने का मतलब ये होगा, कि सेमीफाइनल में भारतीय टीम की भिड़ंत न्यूजीलैंड से होगी।