आजम खान के बिगड़े बोल पर जया प्रदा ने तोड़ी चुप्पी, गुस्से में कह दी बड़ी बात
एक निजी न्यूज चैनल से बात करते हुए जया प्रदा ने कहा कि ये दुर्भाग्य है कि आजम जैसे लोग संसद पहुंच गये हैं, वो बदजुबानी के लिये मशहूर आदमी है।
लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी में शामिल हुई पूर्व सांसद और एक्ट्रेस जया प्रदा ने आजम खान पर हमला बोला है, दरअसल सपा सांसद आजम खान ने बीजेपी सांसद रमा देवी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की, जिसके बाद जया प्रदा ने उनकी सदस्यता रद्द करने की मांग की है, पूर्व एक्ट्रेस ने कहा कि आजम की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है, अगर उन्हें भारत में रहना है कि महिलाओं का सम्मान भी करना सीखना होगा।बदजुबानी के लिये मशहूर
एक निजी न्यूज चैनल से बात करते हुए जया प्रदा ने कहा कि ये दुर्भाग्य है कि आजम जैसे लोग संसद पहुंच गये हैं, वो बदजुबानी के लिये मशहूर आदमी है,
उन्होने ना सिर्फ महिला सांसद बल्कि लोकसभा स्पीकर के चेयर को भी अपमानित किया है, ऐसे व्यक्ति को संसद में रहने का कोई हक नहीं है।
सदस्यता रद्द हो
पूर्व एक्ट्रेस ने आजम खान पर हमला बोलते हुए कहा कि वो जल्द से जल्द माफी मांगे, ऐसे व्यक्ति सदन की गरिमा नहीं रख सकते, उसे सदन में रहने का कोई हक नहीं है,
जल्द से जल्द उनकी सदस्यता रद्द की जाए, जया प्रदा ने कहा कि रमा देवी महिला हैं और बुजुर्ग हैं, उनके लिये इस तरह की बात करने की किसी की भी हिम्मत कैसे हुई, लोकसभा स्पीकर की कुर्सी पर बैठी महिला के लिये आप इस तरह की बात करते हो, आप सांसद हो या रोमांटिक रोमियो।
अखिलेश पर भी निशाना
वहीं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा आजम खान का बचाव किये जाने पर जया प्रदा ने कहा, जैसा राजा वैसी प्रजा, जो अपने पिता का सम्मान नहीं करना जानता हो, वो आजम खान का बचाव कर रहा है, बीजेपी
सांसदों को बदतमीज कहते हैं, ये तो उल्टा चोर कोतवाल को डांटने वाली बात है।
क्या कहा था आजम खान ने
दरअसल लोकसभा में तीन तलाक बिल पर चर्चा के दौरान सपा सांसद आजम खान अपनी बात रख रहे थे, तभी स्पीकर की कुर्सी पर बैठी बीजेपी सांसद रमा देवी ने आजम खान से कहा कि
वो उनकी ओर देखकर अपनी बात कहें, इस पर सपा सांसद ने कहा कि आप मुझे इतनी अच्छी लगती हैं कि मेरा मन करता है कि आपकी आंखों में आंखें डाले ही रहूं, इस पर बीजेपी सांसदों ने लोकसभा में जमकर हंगामा किया।



