चहल ने कैमरे पर विराट कोहली की ले ली मौज, वीडियो खूब पसंद कर रहे हैं लोग

वीडियो देखने के लिये नीचे जाएं
युजवेन्द्र चहल और विराट कोहली के बीच अच्छी दोस्ती मानी जाती है, दोनों आईपीएल में भी आरसीबी के लिये खेलते हैं।

टीम इंडिया के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने बुधवार को चहल टीवी के लिये स्टाइलिश बल्लेबाज केएल राहुल का इंटरव्यू  किया, इस दौरान उन्होने कप्तान विराट कोहली का भी मजाक बनाया, चहल जब केएल राहुल से बात कर रहे थे, तभी विराट वहां पहुंच गये, जिस पर चहल ने काहा कि लोग चहल टीवी में आने के लिये कई करतब कर रहे हैं, हालांकि विराट ने कहा कि उन्हें तो राहुल ने बुलाया था।

रोहित ने पिच को आसान बनाया 
चहल ने अपने इंटरव्यू में राहुल से कहा कि आप फोन बाद में इस्तेमाल कर सकते हैं, फिर उन्होने पूछा कि रोहित के साथ  ओपनिंग के दौरान क्या चल  रहा था,
तो इस पर राहुल ने कहा कि विकेट इतना भी आसान और अच्छा नहीं था, जितना रोहित शर्मा ने दिखाया, वो अभी भी जोरदार फॉर्म में  हैं, चार शतक लगा चुके हैं, इसलिये मैंने उन्हें स्ट्राइक देने का फैसला लिया, इसलिये हमारी पार्टनरशिप 100 से ज्यादा की हुई।

टीम के हिसाब से गेम
केएल राहुल ने आगे कहा कि पिछले एक दो साल में उन्होने  ये सीखा है कि अगर टीम के लिये लगातार अच्छा प्रदर्शन करना है, तो कंडीशन के हिसाब से खुद को ढालना होगा,
इसलिये पिछले मैच में पिच धीमी थी, तो उसी अंदाज में खेलना जरुरी था, तब लग रहा था कि सेट होने के बाद रन बनाना आसान हो जाएगा, टीम में उन्हें यही रोल दिया गया है, इसी वजह से वो शुरु में थोड़ा टाइम ले रहे हैं।

चहल टीवी में घुसने की तड़प 
इसी दौरान वहां कप्तान विराट कोहली पहुंच जाते हैं, और पूछते हैं कि उन्हें क्यों बुलाया गया है, इस पर युजी जवाब देते हैं कि कप्तान साहब भी आ चुके हैं,
पूरी कोशिश कर रहे हैं चहल टीवी में घुसने की, हालांकि हमने घुसा लिया है फिर भी, इस पर विराट कहते हैं कि मुझे आना नहीं है, मुझे तो इसने बुलाया है, इस पर चहल तुरंत कहते हैं ये स्कीम है, चहल टीवी पर आने के लिये कितनी तड़प है लोगों में।

आईपीएल में भी एक टीम में 
आपको बता दें कि युजवेन्द्र चहल और विराट कोहली के बीच अच्छी दोस्ती मानी जाती है, दोनों आईपीएल में भी आरसीबी के लिये खेलते हैं,
दोनों की बांडिंग अकसर मैदान पर और सोशल मीडिया पर नजर आता है। वीडियो देखने के लिये नीचे क्लिक करें