धोनी नहीं बल्कि ये है भारतीय टीम की सबसे बड़ी समस्या, पूर्व कप्तान कपिल देव का बड़ा बयान
महेन्द्र सिंह धोनी ने विश्वकप 2019 में 93.69 के स्ट्राइक रेट से रन बनाये हैं, हालांकि इस दौरान उन्होने धीमी पारियां भी खेली, धोनी कई मौकों पर रन गति को तेज करने में कामयाब नहीं हुए।
टीम इंडिया का मौजूदा विश्वकप में सफर थम चुका है, कुछ फैंस टीम के साथ खड़े हैं, तो कुछ मिडिल ऑर्डर और धोनी की बल्लेबाजी पर निशाना साध रहे हैं, महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने भी धोनी के इरादों पर सवाल खड़े किये थे, हालांकि अब 1983 विश्वकप जीतने वाले कप्तान कपिल देव ने माही का समर्थन किया है, उन्होने आलोचकों को लताड़ लगाई है।धीमी पारियों के लिये आलोचना
महेन्द्र सिंह धोनी ने विश्वकप 2019 में 93.69 के स्ट्राइक रेट से रन बनाये हैं, हालांकि इस दौरान उन्होने धीमी पारियां भी खेली, धोनी कई मौकों पर रन गति को तेज करने में कामयाब नहीं हुए,
जो कुछ समय पहले तक उनकी खूबी हुआ करती थी।, धोनी की धीमी पारियों ने उनके आलोचकों को बोलने का मौका दे दिया।
कपिल देव ने क्या कहा
38 वर्षीय धोनी को वैसे तो सबसे फिट खिलाड़ी माना जाता है, विकेट के बीच में और मैदान पर वो काफी तेज दौड़ लगाते हैं, साथ ही विकेट के पीछे भी उनका कोई सानी नहीं है,
धोनी की धीमी पारियों पर कपिल देव ने कहा कि लोगों को ये उम्मीद नहीं करनी चाहिये, कि धोनी अब पहले जैसा खेलेंगे, जैसी पारियां वो 20 साल या 23 साल की उम्र में खेलते थे।
आलोचना करना गलत
कपिल देव ने कहा कि धोनी की आलोचना करना बहुत गलत है, जो सर्वकालिक महान क्रिकेटर कहलाते हैं, उनके साथ ऐसा होता है, वो दोबारा कभी बीस साल के नहीं हो पाएंगे।
कपिल देव के मुताबिक धोनी ने बल्लेबाजी के अलावा टीम के लिये कई अन्य तरीकों से अपना योगदान दिया है, उनकी ड्रेसिंग रुम में मौजूदगी, रणनीति बनाने में भूमिका और विकेट के पीछे मुस्तैदी उन्हें टीम के लिये मूल्यवान साबित करती है।
हीरो से बहुत उम्मीदें
पूर्व कप्तान ने कहा कि जहां तक धोनी के प्रदर्शन की बात है, तो उन्होने अच्छा खेला है, हालांकि वो फैंस की उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे हैं,
सबसे बड़ी परेशानी ये है कि हम अपने हीरो से ज्यादा ही उम्मीदें लगा लेते हैं, उन्होने टीम के लिये शानदार काम किया है, वो थिंकटैंक के अतुल्नीय सदस्य हैं। विराट कोहली जैसे आक्रामक कप्तान के साथ धोनी जैसे शांत व्यक्तित्व का होना आदर्श स्थिति है।



