बागी विधायकों को मनाने के लिये कुमारस्वामी ने चला बड़ा दांव, सरकार बनाने से एक कदम दूर बीजेपी
कर्नाटक में विधायकों के लगतार इस्तीफों से बीजेपी में सरकार बनाने की उम्मीदें बढती जा रही है, सोमवार को एकमात्र निर्दलीय विधायक नागेश ने भी मंत्री पद छोड़ दिया है।
कर्नाटक में 13 विधायकों के इस्तीफे के बाद संकट और गहराता जा रहा है, 13 महीने पुरानी जेडीएस-कांग्रेस गठबंधन की सरकार को बचाने के लिये कांग्रेस-जेडीएस ने अब बड़ा सियासी दांव खेला है, गठबंधन सरकार में कांग्रेस के कोटे से सभी 21 मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है, इसके कुछ देर बाद ही जेडीएस के मंत्रियों ने भी इस्तीफा दे दिया है, अब नये सिरे से कैबिनेट का गठन किया जाएगा।बीजेपी के लिये उम्मीद
कर्नाटक में विधायकों के लगतार इस्तीफों से बीजेपी में सरकार बनाने की उम्मीदें बढती जा रही है, सोमवार को एकमात्र निर्दलीय विधायक नागेश ने भी मंत्री पद छोड़ दिया है,
उन्होने अपना इस्तीफा राज्यपाल को भेज दिया है, कहा जा रहा है कि सरकार अल्पमत में आ गई है, निर्दलीय विधायक बीजेपी को समर्थन देने की बात कह रहे हैं।
नये सिरे से कैबिनेट गठन
हालांकि इस बीच मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी सरकार को लेकर बेफिक्र नजर आये, उन्होने कहा कि मुझे कोई टेंशन नहीं है, फिलहाल सभी मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है,
अब नये सिरे से कैबिनेट का गठन किया जाएगा, हम मौजूदा समस्या को जल्द दूर कर लेंगे, कांग्रेस-जेडीएस सरकार सुचारु रुप से चलती रहेगी।
नाराजगी जल्द दूर
बताया जा रहा है कि विधायकों की नाराजगी को दूर करने के लिये कांग्रेस के दिग्गज नेता लगातार कोशिश कर रहे हैं, कर्नाटक के मंत्री जमीर अहमद खान ने दावा करते हुए कहा कि
बीजेपी के खेमे में गये 10 विधायकों में से 6-7 विधायक शाम तक वापस लौट आएंगे, उनसे लगातार बातचीत जारी है, सब कुछ फाइनल हो चुका है।
बीजेपी बना सकती है सरकार
आपको बता दें कि इन 13 विधायकों का इस्तीफा मंजूर हो जाता है, तो 224 सदस्यों वाले विधानसभा में 111 सदस्य रह जाएंगे, यानी बहुमत के लिये 106 का आंकड़ा चाहिये,
बीजेपी के 105 विधायक हैं, यानी बीजेपी बहुमत से सिर्फ एक कदम पीछे खड़ी है, वैसे भी निर्दलीय विधायक चिल्ला-चिल्ला कर बीजेपी को समर्थन देने की बात कह रहे हैं, उन्होने भी अपना मंत्री पद से इस्तीफा राज्यपाल को भेज दिया है।



