धोनी के संन्यास पर हो गया फैसला, इस टूर्नामेंट के बाद क्रिकेट को कहेंगे अलविदा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वेस्टइंडीज दौरे के लिये महेन्द्र सिंह धोनी का चयन नहीं किया जाएगा, ऐसे में चयनकर्ता उनसे संन्यास के मुद्दे पर बातचीत कर सकते हैं।

आईसीसी विश्वकप 2019 खत्म हो चुका है, अब भारतीय टीम को इसी महीने के आखिर में वेस्टइंडीज दौरे पर जाना है, वहां के लिये टीम का चयन 19 जुलाई को होना है, हालांकि उससे पहले दावा किया जा रहा है कि धोनी को लेकर जल्द ही कोई बड़ा ऐलान हो सकता है, कहा जा रहा है कि वेस्टइंडीज दौरे से पहले धोनी संन्यास पर फैसला ले सकते हैं, अगले 24 घंटों में धोनी और चयनकर्ताओं के बीच इस मुद्दे पर बात हो सकती है, हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

धोनी का चयन मुश्किल
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वेस्टइंडीज दौरे के लिये महेन्द्र सिंह धोनी का चयन नहीं किया जाएगा, ऐसे में चयनकर्ता उनसे संन्यास के मुद्दे पर बातचीत कर सकते हैं,
विश्वकप के दौरान माही ने जिस तरह से धीमी पारियां खेली, उसके बाद से उनकी बल्लेबाजी पर सवाल उठने शुरु हो गये हैं।

कप्तान कोच समर्थन में खड़े
सूत्रों का दावा है कि कप्तान विराट कोहली और कोच रवि शास्त्री चाहते हैं कि महेन्द्र सिंह धोनी कुछ समय और टीम के साथ बने रहें, ताकि पंत जैसे युवा विकेटकीपर को अच्छे से तैयार किया जा सके,
माही के बारे में आईपीएल फ्रेंचाइजी टीम सीएसके पहले ही कह चुकी है कि धोनी 2020 में भी आईपीएल खेलते दिखेंगे। यानी इस साल वो संन्यास नहीं लेने वाले हैं।

टी-20 विश्वकप तक खेलेंगे 
आपको बता दें कि आज ही अगले साल अक्टूबर-नंबवर में ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 विश्वकप का शेड्यूल जारी किया गया है, टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली चाहते हैं कि
धोनी इस विश्वकप तक खेंले, उसके बाद क्रिकेट को अलविदा कहें, धोनी की मौजूदगी भी मैदान पर और ड्रेसिंग रुम में टीम का माहौल बदल देती है, इसलिये उनका टीम के साथ रहना जरुरी है।