टीम इंडिया में जगह मिलने के बाद इन दो खिलाड़ियों के स्थान पर मंडरा रहा 'खतरा'

विश्वकप में साधारण प्रदर्शन करने वाले केदार जाधव को भी टीम में जगह दी गई है, मुख्य चयनकर्ता ने दलील देते हुए कहा कि केदार ने इतना भी खराब प्रदर्शन नहीं किया।

वेस्टइंडीज दौरे के लिये भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है, चनकर्ताओं ने वनडे, टेस्ट और टी-20 सीरीज के लिये टीम का ऐलान कर दिया है, सीमित ओवरों में टीम में कुछ खिलाड़ियों की वापसी हुई है, तो दो नये चेहरों को भी मौका मिला है, जिनकी खिलाड़ियों की वापसी हुई है, उनमें मनीष पांडे और श्रेयस अय्यर का नाम शामिल है, ये दोनों फिलहाल इंडिया ए के लिये वेस्टइंडीज में खेल रहे हैं।

प्रदर्शन के बल पर वापसी 
मनीष पांडे और श्रेयस अय्यर ने वेस्टइंडीज में अच्छा प्रदर्शन किया, जिसके बदौलत सीनियर टीम में दोनों की वापसी हुई है, हालांकि अब सवाल ये है कि
क्या इन दोनों बल्लेबाजों को प्लेइंग इलेवन में मौका मिलेगा या नहीं, खास बात ये है कि दोनों ही मध्यक्रम के बल्लेबाज हैं, इन दिनों भारतीय टीम का मध्यक्रम रन ना बनाने की वजह से सुर्खियों में है, इसके बावजूद दोनों का खेलना मुश्किल लग रहा है, आइये आपको बताते हैं आखिर क्यों।

राहुल मध्यक्रम में खेलेंगे ?
सलामी बल्लेबाज शिखर धवन फिट होकर टीम में वापस आ चुके हैं, ऐसे में रोहित शर्मा के साथ वो पारी की शुरुआत करेंगे, तो केएल राहुल को नंबर चार पर भेजा जा सकता है,
ऐसे में मध्यक्रम के स्पेशलिस्ट बल्लेबाज मनीष पांडे और श्रेयस अय्यर को मौका मिलना मुश्किल लग रहा है।

केदार जाधव 6 पर 
विश्वकप में साधारण प्रदर्शन करने वाले केदार जाधव को भी टीम में जगह दी गई है, मुख्य चयनकर्ता ने दलील देते हुए कहा कि केदार ने इतना भी खराब प्रदर्शन नहीं किया,
कि उन्हें टीम में जगह ना दी जाए, वैसे दिलचस्प बात ये है कि ऋषभ पंत को नंबर 5 पर कंफर्म माना जा रहा है, तो 6 पर जाधव खेलेंगे, ऐसे में पांडे और अय्यर के लिये जगह नहीं दिख रही, हालांकि टी-20  सीरीज में इन दोनों बल्लेबाजों को मौका दिया जा सकता है।

दौरे के लिये टीम
टी-20- विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, केएल राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), मनीष पांडे, श्रेयस अय्यर, क्रुणाल पंड्या, रविन्द्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, भुवनेश्वर कुमार, राहुल चाहर, खलील अहमद, दीपक चाहर और नवदीप सैनी।
एकदिवसीय टीम - विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उपकप्तान), शिखर धवन, केएल राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), मनीष पांडे, श्रेयस अय्यर, केदार जाधव, रविन्द्र जडेजा, कुलदीप यादव, युजवेन्द्र चहल, मोहम्मद शमी, भुवनेश्वर कुमार, खलील अहमद और नवदीप सैनी।
टेस्ट टीम - विराट कोहली (कप्तान), मयंक अग्रवाल, केएल राहुल, अजिंक्य रहाणे (उपकप्तान), रोहित शर्मा, हनुमा विहारी, ऋषभ  पंत (विकेटकीपर), ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), आर अश्विन, रविन्द्र जडेजा, मोहम्मद शमी, उमेश यादव, जसप्रीत बुमराह और ईशांत शर्मा।