टीम इंडिया के इस क्रिकेटर की प्रेमिका ने पेश की मिसाल, पिता की जान बचाने के लिये किया ऐसा काम
हरियाणा के रोहतक में पैदा हुए नवदीप सैनी की गर्लफ्रेंड का नाम पूजा बिजारनिया है, सोशल मीडिया पर नवदीप खुलकर पूजा के लिये इजहार-ए-इश्क कर चुके हैं।
वेस्टइंडीज दौरे के लिये भारतीय टीम की घोषणा हो चुकी है, जिसमें युवा तेज गेंदबाज नवदीप सैनी को मौका मिला है, नवदीप को उनकी रफ्तार के लिये जाना जाता है,दिल्ली रणजी टीम का ये गेंदबाज 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करता है, यही वजह है कि विश्वकप के दौरान भी नेट प्रैक्टिस के लिये उन्हें बुलाया गया था, सैनी ने रोहित, विराट और धोनी जैसे बल्लेबाजों को नेट पर गेंदबाजी की। अब सैनी को भारतीय टीम में शामिल किया जा चुका है, उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 और वनडे टीम में शामिल किया गया है, आइये नवदीप की प्रेमिका के बारे में आपको बताते हैं।
नवदीप की प्रेमिका
हरियाणा के रोहतक में पैदा हुए नवदीप सैनी की गर्लफ्रेंड का नाम पूजा बिजारनिया है, सोशल मीडिया पर नवदीप खुलकर पूजा के लिये इजहार-ए-इश्क कर चुके हैं।
हाल ही में आईपीएल के दौरान पूजा और नवदीप कई बार एक साथ दिखे, दोनों कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ तस्वीर भी खिंचवाई, जिसे सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था।
पिता के लिये किया अनोखा काम
नवदीप की प्रेमिका पूजा भी बेहद स्पेशल हैं, उन्होने अपने पिता के लिये ऐसा काम किया, जिसकी खूब मिसालें दी जाती हैं,
दरअसल पूजा ने अपने पिता की जिंदगी बचाने के लिये अपने लिवर का एक हिस्सा उन्हें डोनेट कर दिया था, पूजा के पिता का लिवर ट्रांसप्लांट करने वाले डॉ. रचित भूषण श्रीवास्तव ने साल 2017 में सोशल मीडिया के जरिये इसकी जानकारी लोगों को दी थी।
इलाज के लिये प्रॉपर्टी बेची
मालूम हो कि पूजा के पिता के इलाज के लिये उनके परिवार को अपनी प्रॉपर्टी तक बेचनी पड़ी थी, हालांकि इलाज के बाद पूजा के पिता अब स्वस्थ्य हैं, जिसके लिये मिसालें दी जाती है।
भारत में अंगदान करने में लोग झिझकते हैं, लेकिन पूजा ने अपने पिता की जान बचाने के लिये हंसते-हंसते अपने लिवर का एक हिस्सा दान कर दिया।



