आकाश की बल्लेबाजी से नाराज हैं पीएम मोदी, कड़े शब्दों में दे दी चेतावनी
आकाश विजयवर्गीय मामले की जानकारी पीएम मोदी को घटना वाले दिन ही हो गई थी, घटना के 7 दिन बाद पीएम ने खुले मंच से कह दिया, कि पार्टी के भीतर अहंकार, दुर्व्यवहार और घमंड की कोई जगह नहीं है।
पीएम मोदी ने बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के विधायक बेटे के मारपीट मामले में पहली बार चुप्पी तोड़ी है, उन्होने बिना किसी का नाम लिये बीजेपी संसदीय दल की बैठक में आकाश विजयवर्गीय की इस हरकत पर नाराजगी जाहिर की है, उन्होने दो टूक शब्दों में कहा कि बेटा किसी मंत्री का हो या सांसद का ऐसा कृत्य बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।खुले मंच से चेतावनी
रिपोर्ट के मुताबिक आकाश विजयवर्गीय मामले की जानकारी पीएम मोदी को घटना वाले दिन ही हो गई थी, घटना के 7 दिन बाद पीएम ने खुले मंच से कह दिया,
कि पार्टी के भीतर अहंकार, दुर्व्यवहार और घमंड की कोई जगह नहीं है, पीएम मोदी ने कहा कि इस तरह की घटना कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी, ऐसी घटनाएं तुरंत रोकी जानी चाहिये।
30 जून को आकाश रिहा
मालूम हो कि 26 जून को कैलाश विजयवर्गीय के विधायक बेटे आकाश ने इंदौर के गंजी कंपाउंड इलाके में एक जर्जर मकान को ढहाने पहुंचे नगर निगम के एक अधिकारी को बैट से पीट दिया,
आकाश विजयवर्गीय का कहना था कि मकान में रह रही महिलाओं को जबरन घसीट कर निकाला जा रहा था, जो उनसे देखा नहीं गया, विधायक ने क्रिकेट बैट से नगर निगम कर्मचारियों पर हमला बोल दिया, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा गया, 30 जून को उन्हें जमानत मिली, जिसके बाद वो रिहा हुए।
कोई अफसोस नहीं
जेल से छूटने के बाद आकाश विजयवर्गीय से मारपीट को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होने कहा कि मैंने जो किया उसका मुझे कोई अफसोस नहीं है,
ऐसी स्थिति में जब पुलिस के सामने महिलाओं को घसीटा जा रहा था, मैं कुछ और करने के बारे में सोच भी नहीं सकता था, मैंने जो किया उसका मुझे कोई अफसोस नहीं है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं, कि दोबारा बल्लेबाजी का अवसर ना मिले।


