क्या फिक्स है आईसीसी विश्वकप, इस मैच को लेकर उठ रहे सवाल
राशिद तलीफ ने भारत-इंग्लैंड मुकाबले पर भी सवाल खड़े किये, उन्होने कहा कि टीम इंडिया नहीं चाहती थी कि पाक सेमीफाइनल में पहुंचे।
पाकिस्तान के लिये सेमीफाइनल में पहुंचने के रास्ते एक के बाद एक बंद होते जा रहे हैं, सेमीफाइनल की टीमें करीब-करीब तय हो चुकी है, जिससे बौखलाये पाकिस्तानी क्रिकेट फैंस और पूर्व क्रिकेटर अनाप-शनाप बोल रहे हैं, अब पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर ने न्यूजीलैंड और इंग्लैंड मुकाबले के फिक्स होने का आरोप लगाया है, हालांकि सबूत के नाम पर उन्होने कुछ भी सामने नहीं रखा है।फिक्स था मैच
पाक क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच खेला गया मुकाबला पूरी तरह से फिक्स था,
राशिद ने दावा किया है कि दोनों टीमों के खेल को देखकर ये लग रहा था कि उनकी पूरी कोशिश है कि पाकिस्तान की टीम को किसी भी तरह सेमीफाइनल में पहुंचने से रोका जाए।
हार का अंतर कम करने के लिये खेल रहे थे
एक पाकिस्तानी न्यूज चैनल से बात करते हुए राशिद लतीफ ने कहा कि जब किवी टीम के 4 बल्लेबाज जल्दी आउट हो गये थे, तो कप्तान मॉर्गन ने आदिल राशिद और जो रुट से गेंदबाजी कराई,
ताकि हार का अंतर कम किया जा सके, इसके साथ ही इंग्लैंड की टीम ने जानबूझ कर धीमी बल्लेबाजी की, जिससे 370 या उससे ज्यादा का स्कोर ना बना सके, हार का अंतर कम होने की वजह से नेट रनरेट ज्यादा प्रभावित नहीं होगा, ये मुकाबला पूरी तरह से फिक्स था।
भारत का मैच भी फिक्स
इतना ही नहीं राशिद तलीफ ने भारत-इंग्लैंड मुकाबले पर भी सवाल खड़े किये, उन्होने कहा कि टीम इंडिया नहीं चाहती थी कि पाक सेमीफाइनल में पहुंचे,
इसी वजह से उन्होने इंग्लैंड के 338 के लक्ष्य को हासिल करने के लिये ज्यादा कोशिश नहीं की, लतीफ ने कहा कि कोई क्या कह सकता है, सबने मैच देखा, टीम इंडिया ने अपनी क्षमता के अनुसार क्रिकेट नहीं खेली, आखिरी के 10 ओवरों में रन बनाने की ज्यादा कोशिश नहीं की, जबकि इंग्लैंड ने आखिरी के दस ओवरों में काफी रन बनाये थे।


