इंग्लैंड-न्यूजीलैंड के फाइनल में पहुंचने से गर्व से चौड़ा हो रहा पाकिस्तान, भारतीय फैंस ने कर दी बोलती बंद

भारतीय फैंस ने पाकिस्तानी समर्थकों को ये जवाब देते हुए चुप करा दिया, कि भले लीग मुकाबले में पाकिस्तान की टीम ने इंग्लैंड और न्यूजीलैंड को हराया हो।

आईसीसी विश्वकप 2019 के दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हरा दिया, इसके साथ ही पाकिस्तान खुशी से झूमने लग गया, दरअसल पाकिस्तानी फैंस सोशल मीडिया पर दावा कर रहे हैं, कि जो टीमें फाइनल तक पहुंची, उन्हें पाकिस्तान ने हराया है, सोशल मीडिया पर तरह-तरह के दावे किये जा रहे हैं, हालांकि पाकिस्तानी फैंस को भारतीय फैंस ने करारा जवाब दिया।

भारतीय समर्थक का जवाब 
भारतीय फैंस ने पाकिस्तानी समर्थकों को ये जवाब देते हुए चुप करा दिया, कि भले लीग मुकाबले में पाकिस्तान की टीम ने इंग्लैंड और न्यूजीलैंड को हराया हो, लेकिन उसे ये भी नहीं भूलना चाहिये,
कि हाल ही में वो इंग्लैंड से बुरी तरह वनडे सीरीज हारे थे, विश्वकप की सबसे कमजोर टीमों में से एक वेस्टइंडीज ने उन्हें बुरी तरह रौंद्र दिया।

लीग मुकाबले से बाहर
मालूम हो कि पाकिस्तान की टीम लीग मुकाबलों में 5 मैच जीते थे, लेकिन वो सेमीफाइनल में जगह नहीं बना सके, वहीं भारतीय टीम लीग मुकाबलों में अंक तालिका में शीर्ष पर रही,
हालांकि पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड की टीम ने भारत को 18 रनों से हरा दिया, जिससे भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई।

फाइनल मुकाबला 
आईसीसी विश्वकप 2019 का फाइनल मुकाबला रविवार को लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जाएगा, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड की टीम फाइनल में पहुंच चुकी है,
दोनों के पास पहली बार विश्व चैंपियन बनने का मौका है, ऐसा 23 साल बाद होगा, जब पहली बार कोई टीम विश्वकप जीतेगी, आखिरी बार 1996 में श्रीलंका ने पहली बार विश्वकप जीता था ।