अमेरिका में इमरान खान की फजीहत, भरी सभा मेें पीएम के सामने लगे नारे, वीडियो
वीडियो देखने के लिये नीचे जाएं
इमरान खान को सुनने के लिये अमेरिका में रह रहे पाकिस्तानी ऑडिटोरियम में पहुंचे थे, तभी ब्लूचिस्तान प्रांत का एक युवक अपनी सीट से खड़ा होकर पाक के विरोध में नारेबाजी करने लगा।
पाक के प्रधानमंत्री इमरान खान इन दिनों अमेरिका दौरे पर हैं, हालांकि उनका ये दौरा कुछ अच्छा नहीं जा रहा है, पहले तो वॉशिंगटन एयरपोर्ट पर उन्हें रिसीब करने कोई बड़ा अमेरिकी अधिकारी नहीं पहुंचा, फिर रविवार को जब वो एक ऑडिटोरियम में लोगों को संबोधित करने पहुंचे, तो वहां ब्लूचिस्तान के समर्थकों ने उनका जमकर विरोध किया।कुछ लोगों ने किया विरोध
इमरान खान को सुनने के लिये अमेरिका में रह रहे पाकिस्तानी ऑडिटोरियम में पहुंचे थे, तभी ब्लूचिस्तान प्रांत का एक युवक अपनी सीट से खड़ा होकर पाक के विरोध में नारेबाजी करने लगा,
मालूम हो कि अमेरिका में रह रहे ब्लूचिस्तान के लोग पाक के खिलाफ अत्याचार को लेकर लगातार आवाजें उठाते रहे हैं, इनका आरोप है कि पाक की सेना वहां मानव अधिकारों का उल्लंघन करती है।
प्रदर्शनकारियों को निकाला गया
पाकिस्तान विरोधी नारेबाजी करने वाले कुछ युवाओं को ऑडिटोरियम से बाहर निकाला गया, हालांकि इमरान खान ने अपने भाषण को नहीं रोका।
अपनी पहली विदेश यात्रा से पहले ही इमरान खान अपने देश में चौतरफा विरोधों से घिरे हुए हैं, पाक के सबसे बड़े प्रांत ब्लूचिस्तान से लगातार विरोध की आवाज उठ रही है।
मानव अधिकार का उल्लंघन
मालूम हो कि अमेरिकी सांसदों ने ब्लूचिस्तान में मानव अधिकारों के उल्लंघन और अन्याय की बात उठाते हुए कहा था कि
अमेरिका के पाक को तीस हजार करोड़ डॉलर की मदद देने के बाद भी वहां पाकिस्तानी सरकार मानव अधिकार का उल्लंघन और अन्याय कर रही है।
#WATCH Baloch activists disrupt Pakistan PM Imran Khan's speech during a community event in Washington DC, USA. pic.twitter.com/S9xdXF1yt8— ANI (@ANI) July 22, 2019


